देश

अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं रहा PAK! जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दिखा संदिग्ध ड्रोन

Suspected Pakistan Drone: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध ड्रोन मंडराते हुए देखा गया। जिसके तत्काल बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया।

Image

सीमा के पास फिर दिखा संदिग्ध ड्रोन (फाइल फोटो)

Suspected Pakistan Drone: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान का एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन को चिलियारी गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र के ऊपर मंडराते देखा गया और कुछ मिनटों बाद वह पाकिस्तान की ओर लौट गया।

सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन की गतिविधि के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने गांव व आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने ड्रोन के जरिये हथियारों या मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा के विभिन्न क्षेत्रों की छानबीन की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के रतनपुर गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय क्षेत्र के ऊपर कुछ देर के लिए मंडराते हुए देखा गया था।

एंट्री ड्रोन सिस्टम सक्रिय

इस माह कई बार नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं जिसके बाद एंट्री ड्रोन सिस्टम को एक्टिवेट किया गया। कुछ वक्त पहले तो पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों के पास एक ड्रोन देखा गया था।

हाई अलर्ट पर जवान

नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बार-बार ड्रोन देखे जाने की घटनाओं के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को सर्तक किया गया। इसले अलावा 11 जनवरी के आसपास शाम के समय एक के बाद एक पाकिस्तान की तरफ से आए पांच संदिग्ध ड्रोन देखे गए थे।

सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से सटे कई अग्रिम क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि को ट्रैक किया था। अधिकारियों ने बताया था कि सभी ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से आए थे और भारतीय क्षेत्र के ऊपर कुछ मिनट तक मंडराने के बाद वापस लौट गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article