देश

'समाचार की दुनिया में डेडलाइन बहुत महत्वपूर्ण, हमारे सामने भी 2047 तक भारत को 'विकसित राष्ट्र' बनाने की एक डेडलाइन है': पीएम मोदी

BJP Central Office New Delhi Diwali Milan: नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। पीएम मोदी ने मीडियाकर्मियों की व्यस्तता और त्योहारों पर उनके समर्पण की सराहना की।

Image

PM Modi at BJP Diwali Milan: 'ब्रेकिंग न्यूज की भागदौड़ के बीच आप नॉन-ब्रेकिंग न्यूज में आए...', पीएम मोदी ने मीडियाकर्मियों का जताया आभार

PM Narendra Modi BJP Diwali Milan 2026: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया जगत और पत्रकारों के काम करने के तौर-तरीकों की सराहना की। पीएम मोदी ने देशवासियों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को दीपावली और आगामी छठ महापर्व की आत्मीय शुभकामनाएं दीं।

'त्योहारों के बीच भी चैन नहीं, ब्रेकिंग न्यूज के लिए रहती है भागदौड़'

पत्रकारों के काम की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मजाकिया और आत्मीय अंदाज में कहा, 'त्योहारों का समय ऐसा होता है जब हर कोई अपने घर, परिवार और अपनों के साथ समय बिताना चाहता है। लेकिन आपका काम ऐसा है कि हमेशा 'ब्रेकिंग न्यूज' के लिए भागदौड़ लगी रहती है। ऐसी भारी व्यस्तता के बीच आप सभी इस 'नॉन-ब्रेकिंग न्यूज' वाले कार्यक्रम में आए, इसके लिए मैं आप सबका बहुत आभारी हूं।'

पीएम मोदी के अलावा इस दीपावली मिलन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी देखा गया। जहां कार्यक्रम में नव-नियुक्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सभा को संबोधित किया, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का संबोधन

प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं और उपस्थित गणमान्य अतिथियों को संबोधित किया। उन्होंने दीवाली और छठ के इस पावन पर्व पर संगठन की एकजुटता और आगामी राजनीतिक प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला, साथ ही देशवासियों को पर्वों की बधाई दी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article