Chhath holidays in schools: लोक आस्था के महान पर्व 'छठ महापर्व' की शुरुआत हो चुकी है, और पूरे देश में सूर्य उपासना के इस पावन त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के दौरान न केवल बाजारों और घाटों पर भारी भीड़ उमड़ती है, बल्कि बच्चों और युवाओं में भी छुट्टियों को लेकर अच्छा - खासा उत्साह रहता है। चूंकि छठ पूजा विशेष रूप से उत्तर भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बहुत बड़े पैमाने पर मनाई जाती है, इसलिए अभिभावक और छात्र लगातार यह जानना चाहते हैं कि इस दौरान स्कूलों में अवकाश (School Holiday) कब-कब घोषित किए गए हैं।
बिहार और झारखंड में सबसे लंबे अवकाश
छठ पर्व का मुख्य केंद्र माने जाने वाले राज्य बिहार और झारखंड में इस महापर्व पर विशेष रौनक देखने को मिलती है। यहां अवकाश एक दिन का नहीं मिलता, बल्कि यहां लंबी छुट्टियों की घोषणा की गई है। बता दें कि बिहार और झारखंड राज्य सरकारों और शिक्षा विभाग द्वारा छठ के मुख्य दिनों यानी नहाय-खाय से लेकर उद्यती आर्ग (सुबह के अर्घ्य) तक स्कूलों में छुट्टियां दी गई है। बिहार में दिवाली और छठ की मिलाकर लंबी छुट्टी दी गई। यहां स्कूल 7 से 17 नवंबर तक बंद है और 18 नवंबर से स्कूलों का संचालन किया जाएगा। वहीं झारखंड में 15 से 17 नवंबर तक की छुट्टियों का ऐलान किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 'Keep it 100' इंग्लिश स्लैंग का क्या अर्थ है? कैसे करें इस्तेमाल
उत्तर प्रदेश में छुट्टी को लेकर अपडेट
उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल क्षेत्र जैसे गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया, बलिया आदि में छठ का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यूपी सरकार के आधिकारिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, कुछ चुनिंदा त्योहारों पर स्थानीय स्तर पर या जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अवकाश घोषित किए जाते हैं। बता दें कि जिन जिलों में छठ का पर्व मनाया जाता है, वहां 15 नवंबर से 16 नवंबर तक दो दिन स्कूल बंद रहेंगे।
दिल्ली में स्कूलों का अपडेट
राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में पूर्वांचल और बिहार के लोग निवास करते हैं, जिसके चलते यहां यमुना घाटों और कृत्रिम तालाबों पर भव्य तैयारियां की जाती हैं। हर साल की तरह इस साल भी भारी संख्या में त्योहार मनाने के लिए लोग यमुना पर एकत्रित होंगे। इस पर्व को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा 16 नवंबर का अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि स्कूलों के साथ दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालय और विभाग बंद रहेंगे। 15 तारीख रविवार को होने के कारण बच्चों को दो दिन छठ का पर्व मनाने का मौका मिला है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Paraguay में विदेशी छात्रों के लिए क्या हैं वीजा नियम?
अन्य राज्यों और सामान्य निर्देश
उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे अन्य राज्यों में जहां पूर्वांचल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, वहां भी प्रमुख छठ घाटों वाले क्षेत्रों के आसपास के स्कूलों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार अवकाश या समय में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसलिए अभिभावकों को सलाह है कि वह संबंधित स्कूलों के संपर्क में रहे और जिला प्रशासन द्वारा छुट्टी के नोटिस पर नजर रखें।
