देश

J&K में LoC के पास फिर दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; एंटी ड्रोन सिस्टम हुआ एक्टिव

Suspected Pakistani Drone: जम्मू-कश्मीर के पुंछ और सांबा जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक बार फिर से संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया और तत्काल एंट्री ड्रोन सिस्टम को एक्टिव किया। बकौल रिपोर्ट, पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों के आसपास एक ड्रोन देखा गया।

Image

एलओसी के पास दिखे कई संदिग्ध ड्रोन (फाइल फोटो)

Photo : Times Now Digital

Suspected Pakistani Drone: जम्मू-कश्मीर के पुंछ और सांबा जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक बार फिर से संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया और तत्काल एंट्री ड्रोन सिस्टम को एक्टिव किया।

कहां-कहां दिखा ड्रोन

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ड्रोन पुंछ में नियंत्रण रेखा (LoC) और सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास भी उड़ते हुए देखा गया। बकौल रिपोर्ट, पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों के आसपास एक ड्रोन देखा गया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने अपने एंटी-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (Anti-UAS) को सक्रिय किया।

हाई अलर्ट पर जवान

ड्रोन देखे जाने की घटनाओं के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सनद रहे कि मंगलवार रात को भी राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पार से भारतीय क्षेत्र में घुसे कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को रोकने के लिए सेना के जवानों ने फायरिंग की।

एक के बाद एक पांच ड्रोन दिखे

इससे पहले, सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में रविवार शाम को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से सटे कई अग्रिम क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखी थी। अधिकारियों ने बताया था कि सभी ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से आई थीं और भारतीय क्षेत्र के ऊपर कुछ मिनट तक मंडराने के बाद वापस लौट गईं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article