बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच कोई छुपा हुआ राज नहीं है। बीते कुछ सालों में इंडस्ट्री की कई सारी हीरोइन्स इस बारे में बात कर चुकी हैं और अपना-अपना एक्सपीरियंस शेयर कर चुकी हैं। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड के जाने जाने-माने एक्टर जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर का नाम भी जुड़ चुका है, जो एक स्टारकिड हैं। स्टारकिड्स को लेकर ऐसा माना जाता है कि इन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है और इंडस्ट्री में आसानी से काम मिल जाता है लेकिन जेमी लीवर ने बताया है कि शुरुआती दौर में उन्हें भी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था क्योंकि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें फेक ऑडिशन में यूं फंसाया कि उन्हें काफी वक्त तक समझ ही नहीं आया कि उनके साथ क्या हो रहा है? TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग केस में पुलिस को मिली पांच आरोपियों की कस्टडी
Jamie Lever ने सुनाई कास्टिंग काउच स्टोरी
जॉनी लीवर (Johnny Lever) के बेटी जेमी लीवर (Jjamie leveramie Lever) आज एक जानी-मानी कॉमेडियन एक्ट्रेस हैं, जो अपने नाम से जानी जाती हैं। उनकी कॉमेडी उन्हें बाकियों से अलग बनाती है, जिस कारण उन्हें फैंस बेशुमार प्यार देते हैं। जेमी ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया है कि कुछ सालों पहले उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर का कॉल आया था, जिसने उन्हें एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के बारे में बताया था। कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा था कि वो जिस तरह की एक्ट्रेस की तलाश में हैं, वो सारी खूबियां जेमी में हैं और उन्हें बस एक ऑडिशन देना है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: WHAT... Kareena Kapoor Khan के पीछे भागा नन्हा बच्चा, वैनिटी के बाहर का था ऐसा हाल

jamie lever Casting Couch Story: "तुम कपड़े भी उतार सकती हो...", 38 साल की स्टारकिड हुई कास्टिंग काउच की शिकार, शक होते काटा कॉल
डायरेक्टर ने कॉल पर की कपड़े उतारने की बात
जेमी लीवर ने पॉडकास्ट के दौरान बताया है कि कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के बारे में बताया, जिसमें उन्हें एक खास रोल के लिए ऑडिशन करना था। इस रोल के लिए जो चीजें चाहिए थीं, जेमी पहले से ही वो करती आ रही थीं, जिस कारण उन्हें सलेक्ट किया गया था। कास्टिंग डायरेक्टर ने जूम कॉल पर उनका एक ऑडिशन करवाने की बात की और डायरेक्टर से मुलाकात कराई।

"तुम कपड़े भी उतार सकती हो...", 38 साल की स्टारकिड हुई कास्टिंग काउच की शिकार, शक होते काटा कॉल
जेमी ने बताया, "मुझे एक डायरेक्टर के साथ जूम कॉल पर ऑडिशन करना था। जब मैंने कॉल ज्वाइन की तो उधर की तरफ से वीडियो ऑफ था। डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि वो सफर कर रहा है, जिस कारण कनेक्शन में इश्यू है। बात करते-करते जब मैंने रोल और स्क्रिप्ट के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मैं इम्प्रोवाइज कर सकती हूं। मुझे उस वक्त तक कुछ भी समझ नहीं आया लेकिन जब उसने मुझसे कहा कि रोल थोड़ा बोल्ड है, जिसके लिए मुझे एक्सपोज करना पड़ेगा तो मैंने साफ कहा कि मैं ऐसे रोल नहीं करती हूं। इस वक्त तक मुझे थोड़ा शक हुआ लेकिन जब उसने कहा कि मैं वीडियो कॉल पर कपड़े उतारकर थोड़ा बोल्ड एक्टिंग करूं तो मुझे समझ आया कि इंडस्ट्री में तो ये होता रहता है। लड़कियों को इसी तरह से कास्टिंग काउच का शिकार बनाया जाता है, जिसके बाद मैंने कॉल काट दी।"
जेमी लीवर ने जो एक्सपीरियंस शेयर किया है, उससे पता चलता है कि इंडस्ट्री में गलत नीयत वाले लोग आम बच्चों के साथ-साथ स्टारकिड्स को भी नहीं छोड़ते हैं। जो लोग भी इनके चंगुल में फंस जाते हैं, ये उन्हें निशाना बनाने की कोशिश करते हैं और कई सारे लोग तो इनके चक्कर में फंस ही जाते हैं।
