देश

अब CBI करेगी शाहजहां शेख का हिसाब, हाईकोर्ट की फटकार के बाद ममता सरकार ने सौंपी संदेशखाली के डॉन की कस्टडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2024, 07:45 PM IST

Shahjahan Sheikh CBI Custody: मंगलवार शाम पश्चिम बंगाल की सीआईडी टीम ने संदेशखाली के आरोपी व टीएमसी नेता शाहजहां शेख को सीबीआई के हवाले कर दिया। कस्टडी में देने से पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद सीबीआई की टीम शाहजहां शेख को लेकर रवाना हो गई।

Image

सीबीआई की हिरासत में सौंपा गया शाहजहां शेख

Photo : BCCL

Shahjahan Sheikh CBI Custody: लंबी उठापटक और हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार सीबीआई को शाहजहां शेख की कस्टडी मिल गई है। मंगलवार शाम पश्चिम बंगाल की सीआईडी टीम ने संदेशखाली के आरोपी व टीएमसी नेता शाहजहां शेख को सीबीआई के हवाले कर दिया। कस्टडी में देने से पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद सीबीआई की टीम शाहजहां शेख को लेकर रवाना हो गई।

बता दें, इससे पहले हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को बड़ा झटका देते हुए संदेशखाली में ईडी टीम पर हमले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश सुनाया था। इतना ही नहीं कोर्ट ने आरोपी शाहजहां शेख को भी सीबीआई को सौंपने को कहा था। इस मामले में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि हम पांच मार्च को दिए गए आदेश को लेकर गंभीर हैं। कोर्ट ने आज शम 4:15 बजे तक शाहजहां शेख को सीबीआई के हवाले करने का आदेश सुनाया था।

कल खाली हाथ लौट गई थी सीबीआई की टीम

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ठीक इसी तरह का आदेश मंगलवार को भी दिया था। इसके बाद सीबीआई की टीम शाहजहां शेख को कस्टडी में लेने के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंची थी, जहां सीआईडी ने शाहजहां शेख को सौंपने से इंकार कर दिया। इसके पीछे मामला सुप्रीम कोर्ट में होने का हवाला दिया गया। बता दें, हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए ममता बनर्जी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की है। बुधवार को हाईकोर्ट ने कहा कि अब तक हमारे पास कोई स्टे ऑर्डर नहीं आया है। इसलिए शाहजहां शेख को सीबीआई को सौंपा जाए।

क्या है पूरा मामला?

ईडी के अधिकारी राशन घोटाले में एक जांच के संबंध में 5 जनवरी को शेख शाहजहां के यहां छापेमारी के लिए उसके आवास पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने दरवाजा खुलवाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान कथित तौर पर शेख शाहजहां के समर्थक वहां पहुंच गए और अधिकारियों और सुरक्षा बलों को घेरकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के बाद ईडी अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। हमले के बाद शाहजहां शेख फरार हो गया, जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ा। बीते 29 फरवरी को करीब 55 दिन बाद शाहजहां शेख की गिरफ्तारी हुई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article