देश

आठ दिसंबर के बाद BJP का फर्श साफ करते नजर आएंगे 'अब्दुल्ला', साथ छोड़ने वालों पर आजम खान का तंज

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 29, 2022, 05:39 PM IST

Azam Khan : पिछले विधानसभा चुनाव में रामपुर सदर सीट से आजम खान विजयी हुए लेकिन घृणित भाषण मामले में तीन साल की सजा होने पर वह अयोग्य करार दिए गए हैं। उनकी अयोग्यता की वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

Image

रामपुर सदर सीट पर पांच दिसंबर को होगा मतदान।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • रामपुर सदर सीट पर पांच दिसंबर को होगा मतदान, आठ दिसंबर को आएंगे चुनाव नतीजे
  • हेट स्पीच मामले में आजम खान को तीन साल की सजा हुई है, उनके अपात्र होने पर उपचुनाव
  • हाल के दिनों में आजम के कई करीबियों ने उनका साथ छोड़ा है और भाजपा में शामिल हुए हैं

Azam Khan : समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान ने अपना साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले लोगों पर निशाना साधा है। आजम ने कहा कि रामपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित हो जाने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग भाजपा के लिए पोछा लगाते नजर आएंगे। आजम खान ने तंज कसते हुए कहा कि 'अब्दुल' अब उनके साथ नहीं हैं। वह भाजपा के साथ चले गए हैं। आठ दिसंबर को जब उपचुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे तो वह भाजपा के फर्श पर पोछा लगाते नजर आएंगे।

मेरे साथ केवल वफादार लोग बचे-आजम

सोमवार रात रामपुर सदर के नालापारा इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा नेता ने ये बात कही। किसी के नाम का जिक्र न करते हुए आजम खान ने कहा, 'सभी ठेकेदार और अमीर अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दे पाए। इसलिए वे सभी छोड़कर चले गए। जो लोग उनका साथ छोड़कर गए हैं, वे सभी गद्दार हैं। अब उनके साथ केवल वफादार लोग हैं।' बता दें कि खान के मीडिया प्रभारी सोमवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

तीन साल की सजा होने पर आजम खान हुए हैं अयोग्य

पिछले विधानसभा चुनाव में रामपुर सदर सीट से आजम खान विजयी हुए लेकिन घृणित भाषण मामले में तीन साल की सजा होने पर वह अयोग्य करार दिए गए हैं। उनकी अयोग्यता की वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर मतदान पांच दिसंबर को होगा और चुनाव नतीजा आठ दिसंबर को घोषित होगा। सपा ने इस सीट पर आजम खान के भरोसेमंद आसिम रजा को टिकट दिया है जबकि भाजपा ने आकाश सक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया है।

'पांच दिसंबर को आपके पास होंगे दो विकल्प'

खान ने आगे कहा, 'रामपुर अपनी राजनीति के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। यह ऐसे मोड़ पर खड़ा है कि आपकी एक गलती मेरे 50 सालों के कठिन परिश्रम पर पानी फेर देगी। पांच दिसंबर को आपके पास दो विकल्प होंगे। पहला यह कि आप अपना वोट असीम रजा को दें और विकास का रास्ता चुनें। दूसरा उन्हें हराकर खुद अंधेरे में डूब जाएं।' सपा नेता ने मतदाताओं को आगाह करते हुए कहा कि 'यहां गहरी साजिश रची जा रही है। आपको इसके परिणाम से अंजान हैं।'

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित