देश

Ashok Gehlot Covid Positive: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना पॉजिटिव, स्वाइन फ्लू की भी हुई पुष्टि

Ashok Gehlot Covid Positive: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दी। जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री को बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल के आईडीएच सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Image

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना पॉजिटिव

Photo : Times Now Digital

Ashok Gehlot Covid Positive: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, जांच में अशोक गहलोत को स्वाइन फ्लू होने की भी पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद दी। बता दें कि अशोक गहलोत ने यह जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले कुछ दिनों से बुखार होने के कारण आज डॉक्टर्स की सलाह पर जांच करवाई, जिसमें कोविड और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस कारण अगले सात दिन तक मुलाकात नहीं कर सकूंगा। इस बदलते मौसम में आप सब भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री को बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल के आईडीएच सेंटर में भर्ती कराया गया है। पूर्व सीएम की हालत फिलहाल स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में ठीक हो रहे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article