देश

Rajasthan Politics: महाराष्ट्र के बाद राजस्थान में भी कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका! पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय BJP में हो सकते हैं शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2024, 11:30 AM IST

Mahendrajeet Singh Malviya News: कांग्रेस नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय बीते कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह कांग्रेस पार्टी छोड़कर आज दोपहर तक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Image

भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय

Photo : ANI

Mahendrajeet Singh Malviya Join BJP: महाराष्ट्र के बाद कांग्रेस पार्टी को राजस्थान में भी बड़ा झटका लग सकता है। खबरों के मुताबिक, यहां कांग्रेस के बड़े आदिवासी नेता , पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय कांग्रेस का दामन छोड़ सकते हैं। आज दोपहर तक उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता मालवीय बीते कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र में भी कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा था। हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता अशोक चव्हाण अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी।

सोनिया गांधी के नामांकन में नहीं थे मौजूद महेंद्रजीत सिंह मालवीय

गौरतलब है कि 14 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में सोनिया गांधी के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान मालवीय जयपुर नहीं आए थे। तभी से उनके कांग्रेस छोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। मालवीय वर्तमान में बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। दक्षिणी राजस्थान के एक आदिवासी नेता के रूप में, जहां भाजपा को कांग्रेस की तुलना में मजबूत माना जाता है, राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों से पहले उनका शामिल होना महत्वपूर्ण हो सकता है।

2008 में पहली बार बने थे विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय

मालवीय पहली बार 2008 में जनता दल (यूनाइटेड) के जीतमल खांट को 45,000 वोटों से हराकर विधायक बने। 2003 में खांट ने मालवीय को 6 हजार वोटों से हराया था। 2013 में मजबूत सत्ता विरोधी लहर के बावजूद, जब कांग्रेस सिर्फ 21 सीटों पर सिमट गई थी, तब महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भाजपा के खेमराज गरासिया को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी थी। उन्होंने 2018 में गरासिया को फिर से हराया। बता दें, 2020 में, टोंक विधायक सचिन पायलट और उनके वफादार विधायकों के समूह द्वारा उस वर्ष अशोक गहलोत सरकार को गिराने के प्रयास के संबंध में दर्ज एक प्राथमिकी में महेंद्रजीत सिंह मालवीय का नाम सामने आया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article