देश

Rajasthan: 10 हजार में जूता नहीं मिलता, इंसान कैसे बिकेगा?- बेटियों के सौदे से जुड़े स्टिंग पर पल्ला झाड़ बोले गहलोत के मंत्री

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 15, 2022, 10:34 PM IST

दरअसल, हमारे चैनल ने सूबे के बूंदी में एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। इस स्टिंग में बेटियों के सौदे से जुड़ा सच दिखाया गया था। वहां 10 से 20 हजार रुपए में बेटियों का सौदा किया जा रहा था।

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक चंदाना ने असंवेदनशील बयान दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर बेटियों के सौदे से जुड़े स्टिंग पर जब उनसे सवाल हुआ तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कह दिया कि 10 हजार रुपए में जूता नहीं मिलता, फिर इंसान कैसे बिकेगा?

दरअसल, हमारे चैनल ने सूबे के बूंदी में एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। इस स्टिंग में बेटियों के सौदे से जुड़ा सच दिखाया गया था। वहां 10 से 20 हजार रुपए में बेटियों का सौदा किया जा रहा था।

मंगलवार (15 नवंबर, 2022) को जब इस बारे में गहलोत के मंत्री से पत्रकारों ने सवाल पूछा तो वह बोले- किस दुनिया में जीते हो यार...आज कल 10 हजार रुपए में जूता तक नहीं मिलता है। क्या, तुम फालतू की बात करते हो...इंसान को ही बेच रहे हो। इंसान कभी बिकता है क्या? इंसान को कोई मोल थोड़े न है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article