देश

BJP और PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला, कहा- 45 सालों में अब तक की सबसे अधिक बेरोजगारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 04:59 PM IST

Rahul Gandhi: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने के नारे को पूरा ना करने पर हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में 45 सालों में अब तक की सबसे अधिक बेरोजगारी है। पीएम मोदी ने कहा था कि वह हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। वे नौकरियां कहां गईं? करोड़ों युवा बेरोजगार हो गए हैं।

Image

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS

  1. बीजेपी और पीएम मोदी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का हमला
  2. 45 सालों में अब तक की सबसे अधिक बेरोजगारी- राहुल गांधी
  3. कर्नाटक की बीजेपी सरकार एससी और एसटी विरोधी- राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ा यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अभी कर्नाटक (Karnataka) में है। शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक में बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राज्य में मौजूदा शासन को 40 प्रतिशत कमीशन सरकार कहा जाता है, क्योंकि यहां कोई भी काम इसे भुगतान करके किया जा सकता है। बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कर्नाटक की बीजेपी सरकार को एससी और एसटी विरोधी बताया। साथ ही ये आरोप भी लगाया कि इन समुदाय के लोगों के खिलाफ अत्याचारों में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है।

कर्नाटक की बीजेपी सरकार एससी और एसटी विरोधी- राहुल गांधी

बीजेपी और पीएम मोदी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का हमला

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की ओर से हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने के नारे को पूरा ना करने पर हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में 45 सालों में अब तक की सबसे अधिक बेरोजगारी है। पीएम मोदी ने कहा था कि वह हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। वे नौकरियां कहां गईं? करोड़ों युवा बेरोजगार हो गए हैं।

साथ ही राहुल गांधी ने पूछा कि कर्नाटक में 2.5 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं? अगर आप पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं तो आप 80 लाख रुपए देकर बन सकते हैं। अगर आपके पास पैसा है तो आप कर्नाटक में सरकारी नौकरी खरीद सकते हैं। अगर आपके पास पैसा नहीं है, तो आप जीवन भर बेरोजगार रह सकते हैं।

वहीं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे इस दौरान राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ पदयात्रा में मौजूद रहे। अपने गृह राज्य में आज पहली खड़गे इस यात्रा में भाग लिया। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया था और 21 दिन में 511 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद 20 अक्टूबर को राज्य में ये यात्रा संपन्ना होगी।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें