Punjab Elections 2026: कांग्रेस ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बुधवार को प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
परगट सिंह की अगुवाई में नई टीम तैयार
इस समिति में पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, पूर्व उपमुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी और किशोरी लाल शर्मा को भी समिति में जगह दी गई है।
किस-किस को मिली जिम्मेदारी?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। समिति में शामिल अन्य नेताओं में विजय इंदर सिंगला, शमशेर सिंह ढुल्लो, सुखपाल सिंह खैरा, शेर सिंह घुबाया, संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह दन्नू, राज कुमार वेरका, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत सिंह और ओम प्रकाश सोनी शामिल हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है स्व-गणना पोर्टल? घर बैठे आखिर कैसे भरे ऑनलाइन फॉर्म
इसके अलावा संतोष चौधरी, मालती थापर, राणा कंवर पाल सिंह, भारत भूषण आशु, अरुणा चौधरी, ब्रह्म मोहिंद्रा, रजिया सुल्ताना, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, गुरप्रीत सिंह कंगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, साधु सिंह धर्मसोत, रणदीप सिंह नाभा, अवतार हेनरी, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, हरदेव सिंह लड्डी, संदीप सिंह संधू, अजीत इंदर सिंह मोफर और इमैनुएल नाहर को भी समिति में शामिल किया गया है।
सनद रहे कि पंजाब में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं। ऐसे में कांग्रेस का यह कदम चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
