Pappu Yadav Objectionable Remark: बिहार में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर बेहद ही
आपत्तिनजक बयान दिया है। इसकी हर ओर निंदा हो रही है वहीं बिहार राज्य महिला आयोग ने सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) को नोटिस जारी किया। बता दें कि महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर स्वतः संज्ञान लिया गया।
पप्पू यादव ने राजनीति में काम करने वाली महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था उसी को लेकर यह यह नोटिस जारी हुआ है।
बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की ओर से पप्पू यादव को जारी नोटिस में कहा गया है, 'सोशल मीडिया के माध्यम से एक प्रसारित वीडियो में राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं के प्रति आपके द्वारा घृणित बयान दिया गया है, जो महिलाओं के आत्मसम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है...'
नोटिस में बयान को “घृणित” करार दिया गया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की गई।आयोग ने बयान को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया है।
नोटिस में बयान को 'घृणित' करार दिया गया।तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
लोकसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा तक की बात कही गई
लोकसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा तक की बात कही गई। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने यह नोटिस जारी किया। राजनीतिक क्षेत्र की महिलाओं पर टिप्पणी को गंभीर माना गया।बयान से महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने की बात कही गई। मामले को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई।
वहीं महिलाओं पर सांसद पप्पू यादव के आपत्तिजनक बयान पर घमासान छिड़ गया है। वहीं पप्पू यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बचते नजर आए...
नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे
यह पहली बार नहीं है कि पप्पू यादव ने विवादित बयान दिया है, इससे पहले हाल ही में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के दौरान नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। पप्पू यादव ने सांसदों और नेताओं की छवि पर सीधा हमला करते हुए कुछ चौंकाने वाले दावे किए। उनके इन बयानों के दौरान सदन में 'शेम-शेम' के नारे भी गूंजे थे।
