Indira Gandhi Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 42 वीं पुण्यतिथि है। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पर आयोजित समारोह में कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचे। शक्ति स्थल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने शक्ति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
दादी आपने मुझे अनमोल तोहफा दिया: राहुल गांधी
वहीं, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी ने अपनी दादी को याद करते हुए भावुक संदेश लिखा। राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी के साथ अपनी बचपन की एक फोटो शेयर की। फोटो में देखा जा सकता है कि नन्हे राहुल अपनी दादी की गोद में बैठे हैं। इस फोटो के कैप्शन में राहुल गांधी ने लिखा, "आपकी गोद में बैठना, आपके दोनों हाथों को थामना और आपकी आवाज में इन शब्दों को सुनना... फिर आपके पीछे-पीछे उन्हें दोहराना।"
असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मा अमृतं गमय। ऊं शांति, शांति, शांति। दादी, आपने मुझे कितना खूबसूरत उपहार दिया। कितना अनमोल तोहफा।मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
दादी के बारे में प्रियंका ने क्या कहा?
वहीं, प्रियंका गांधी ने इंदिरा गांधी के साथ अपनी बचपन की फोटो शेयर की। फोटो में उन्होंने लिखा, "वह कितनी खूबसूरत औरत थी। आसमान जितनी आजाद, समंदर जितनी गहरी, धरती जितनी मजबूत, जलती आग से भी ज्यादा चमकदार।
कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,"साहस, समर्पण और शक्ति की प्रतिमूर्ति इंदिरा गांधी जी को सलाम।"
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा गांधी को नमन करते हुए लिखा," जब तक मुझमें सांस है तब तक सेवा ही नहीं जाएगी और जब मेरी जान जाएगी तब मैं ये कह सकती हूं कि एक एक खून का कतरा जितना मेरा है, वह एक-एक खून का कतरा। एक भारत को जीवित करेगा।”
उन्होंने आगे लिखा,"अदम्य साहस, अटूट संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं हमारी प्रेरणास्रोत श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका समर्पण तथा आधुनिक भारत के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव हमारी राष्ट्रीय चेतना में जीवंत रहेगा। उनका साहस हमारी प्रेरणा है, उनका बलिदान हमारी अमिट स्मृति।
