देश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, PM को बताया आतंकवादी

Kharge calls PM Modi a Terrorist: कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने AIADMK के प्रधानमंत्री के साथ हाथ मिलाने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा AIADMK, मोदी के साथ कैसे मिल सकती है? मोदी एक आतंकवादी हैं।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, खड़गे ने PM को आतंकवादी कहा

Mallikarjun Kharge on PM Modi: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे अपने बयान से विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष के मंगलवार को एक कार्यक्रम में बोल इतने बिगड़ गए कि उन्होंने देश के पीएम को आतंकवादी के रूप में वर्णित कर दिया। दरअसल, तमिलनाडु में एक सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहा और उनके साथ गठबंधन करने के लिए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की आलोचना की।

चेन्नई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए खड़गे ने AIADMK के प्रधानमंत्री के साथ हाथ मिलाने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'वे (AIADMK) मोदी के साथ कैसे मिल सकते हैं? वह (मोदी) एक आतंकवादी हैं। और वह समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। और ये लोग उनके साथ मिल रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।'

बाद में सफाई देने लगे

मोदी को आतंकवादी बताने वाले बयान के बाद खड़गे सफाई देते नजर आए। उन्होंने कहा, 'मैंने आतंकवादी नहीं कहा, बल्कि ये कहा कि वे आतंकित करते हैं।' बता दें कि खड़गे ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए BJP के नेतृत्व वाले NDA के साथ हाथ मिलाने को लेकर AIADMK पर निशाना साधा था। खड़गे चेन्नई में DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए प्रचार कर रहे थे। इस गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है। प्रचार के दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि AIADMK ने प्रधानमंत्री मोदी का साथ कैसे दे दिया।

AIADMK-BJP गठबंधन पर उनका यह तीखा हमला तमिलनाडु चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन आया है। 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि BJP जैसी पार्टी से हाथ मिलाकर, AIADMK 'लोकतंत्र और अन्नादुराई, कामराज, पेरियार... और बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों को कमजोर कर रही है।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित