पंजाब स्टेट लोहड़ी बंपर लॉटरी का टिकट राज्य सरकार जारी कर चुकी है। जिसे अधिक्रित विक्रेता बेच भी रहे हैं। पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026 के टिकट का दाम इस साल भी 500 रुपये रखा गया है, लेकिन इनाम करोड़ों का है। पंजाब बंपर लॉटरी में इस बार एक नहीं बल्कि कई करोड़पति बनेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंजाब लॉटरी का रिजल्ट किस दिन आएगा और किस समय लॉटरी का ड्रा निकलेगा।
पंजाब लॉटरी का रिजल्ट किस दिन
पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026 का रिजल्ट 17 जनवरी को आएगा। इसी दिन पता चलेगा कि कौन से 2 ऐसे शख्स होंगे जो करोड़पति बनेंगे। पंजाब स्टेट लोहड़ी बंपर लॉटरी इस साल दो विजेताओं को करोड़पति बनाएगी, जिसमें से पहला इनाम 10 करोड़ को होगा और दूसरा 1 करोड़ का।
17 जनवरी को कब आएगा पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026 का रिजल्ट
पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026 का रिजल्ट 17 जनवरी को शाम को आएगा। शाम 6 बजे के बाद ड्रॉ की घोषणा की जाएगी। भाग्यशाली विजेता के इनामों की घोषणा इसी समय की जाएगी।
पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026 से हर साल मालामाल हो रहे लोग
पंजाब स्टेट लॉटरी से हर साल कुछ लोग करोड़पति बन रहे हैं। हालांकि कई लोगों को इसमें नुकसान भी उठाना पड़ा है। पंजाब उन राज्यों में से एक है, जहां लॉटरी को कानूनी मान्यता है और सरकार खुद इस बिजनेस को लीड करती है। पंजाब सरकार को लॉटरी से 200 करोड़ से ऊपर का राजस्व मिलता है।
