देश

'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह को यूपी पुलिस ने थमाया नोटिस, नफरत फैलाने का लगा आरोप

  • Written by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 22, 2023, 08:04 AM IST

पुलिस ने यह भी पूछा कि क्या वह समाज पर वीडियो के प्रतिकूल असर के बारे में जानती हैं। यूपी पुलिस ने उनसे तीन दिनों के भीतर नोटिस पर स्पष्टीकरण मांगा है।

Image

'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर को नोटिस (Youtube)

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को 'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर को अपने वीडियो के जरिए जनता के बीच नफरत फैलाने के आरोप में नोटिस थमाया है। नोटिस 'यूपी में का बा सीजन 2' वीडियो के संबंध में दिया गया है, जिसे उनके ट्विटर और यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। कानपुर पुलिस की एक टीम मंगलवार रात कानपुर (ग्रामीण) में नेहा सिंह के आवास पर पहुंची और सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नोटिस में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके वीडियो के बारे में कई बिंदुओं पर विवरण मांगा। पुलिस ने पूछा कि क्या इस वीडियो में वही हैं, और अगर हां, तो क्या वीडियो उन्होंने ही अपलोड किए थे। पुलिस ने यह भी पूछा है कि जिस यूट्यूब चैनल और ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया वह उनका है या नहीं? पुलिस ने यह भी पूछा है कि क्या वीडियो के बोल उन्होंने खुद लिखे हैं और अगर हां, तो क्या वह उनके विचार हैं। अगर उन्होंने गीत नहीं लिखे हैं, तो क्या गीतकार ने आपसे अनुमति ली थी?

तीन दिनों के भीतर नोटिस पर स्पष्टीकरण मांगा

पुलिस ने यह भी पूछा कि क्या वह समाज पर वीडियो के प्रतिकूल असर के बारे में जानती हैं। यूपी पुलिस ने उनसे तीन दिनों के भीतर नोटिस पर स्पष्टीकरण मांगा है, ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ आईपीसी और सीआरपीसी की धाराओं के तहत कानूनी मामला दर्ज किया जा सकता है। यूपी पुलिस के नोटिस में कहा गया है कि इस गाने ने समाज में दुश्मनी और तनाव पैदा किया गया है और आप इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं। इसलिए, आपको नोटिस मिलने के तीन दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करना होगा।

नोटिस में कहा गया है कि अगर उत्तर संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो आईपीसी और सीआरपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article