देश

Canada Diplomat Expelled: भारत ने की जवाबी कार्रवाई, कनाडा के राजनयिक को किया निष्कासित

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 19, 2023, 11:24 AM IST

भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस आरोप को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया कि हरदीप निज्जर में उसका हाथ है।

Image

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो

Canadian Diplomat Expelled: कनाडा द्वारा भारतीय राजनयिक को निकाले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब भारत ने जवाबी कार्रवाई में कनाडा के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। इससे पहले भारत ने आज कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस आरोप को बेतुका और पहले से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया कि जून में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में मे कोई भूमिका निभाई थी।

विदेश मंत्रालय ने लिखा

भारत ने कनाडा के राजयनिक को निष्कासित किया। आज कनाडा के उच्चायुक्त को भारत ने तलब किया और उसके राजनयिक को निष्कासित करने का फैसला सुनाया। राजनयिक को अगले पांच दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। ये फैसला कनाडा के राजनयिक भारत विरोधी गतिविधियों और हमारे आंतरिक मामलों में उनकी संलिप्तता के बारे में चिंता जाहिर करते हुए उठाया गया है।

जस्टिन ट्रूडो ने लगाए भारत पर गंभीर आरोप

इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार के पास हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को भारत सरकार के एजेंटों से जोड़ने के विश्वसनीय सबूत हैं। उन्होंने एक आपातकालीन सत्र में कहा कि कनाडाई धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी भी विदेशी सरकार की संलिप्तता हमारी संप्रभुता का अस्वीकार्य उल्लंघन है। यह उन मौलिक नियमों के विपरीत है जिनके द्वारा स्वतंत्र, खुले और लोकतांत्रिक समाज आचरण करते हैं।

भारत ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, भारत सरकार ने कनाडाई पीएम के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है- राजनीतिक हस्तियों का खुले तौर पर ऐसे तत्वों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करना गहरी चिंता का विषय बना हुआ है। इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश करते हैं, जिन्हें कनाडा में आश्रय दिया गया है और वे भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बने हुए हैं। इस मामले में कनाडाई सरकार की निष्क्रियता लंबे समय से और निरंतर चिंता का विषय रही है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस