देश

26/11 मुंबई आतंकी हमले में आरोपी तहव्वुर राणा को राहत नहीं, परिवार से बात करने की नहीं मिली इजाजत, याचिका खारिज

NIA कोर्ट ने तहव्वुर राणा की याचिका खारिज की बता दें राणा ने एनआईए कस्टडी के दौरान अपने परिवार से फोन पर बात करने की इजाजत मांगी थी।

Image

तहव्वुर राणा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

26/11 मुंबई आतंकी हमले में आरोपी तहव्वुर राणा की याचिका NIA कोर्ट ने खारिज कर दी है, बता दें कि राणा ने एनआईए कस्टडी के दौरान अपने परिवार से फोन पर बात करने की इजाजत मांगी थी जिसे नहीं माना गया है और कोर्ट ने तहव्वुर राणा की याचिका खारिज की, बता दें कि

NIA ने राणा की अर्जी का विरोध किया था।

NIA की तरफ से कहा गया था कि जांच अहम चरण में है।ऐसे में अगर उसे घरवालों से बातचीत की इजाज़त मिलती है तो वो कुछ अहम जानकारी लीक कर सकता है।

बता दें कि राणा ने अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करने की इजाजत मांगी थी, उसने परिवार के सदस्यों को उसके हाल को लेकर चिंता का हवाला दिया जिसका NIA ने विरोध किया है।

गौर हो कि पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी राणा को 10 अप्रैल को एक अदालत ने 18 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया था। एनआईए ने आरोप लगाया कि आपराधिक साजिश के तहत आरोपी डेविड कोलमैन हेडली ने भारत आने से पहले राणा के साथ पूरे अभियान पर चर्चा की थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article