देश

SRCC के शताब्दी समारोह में 5 सितंबर को PM मोदी, छात्रों और युवाओं से करेंगे संवाद

PM Modi Interact Students: दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

Image

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के मौके पर कॉलेज में विशेष शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण प्रधानमंत्री मोदी का छात्रों और युवाओं के साथ संवाद रहेगा।

SRCC ने 1926 से 2026 तक 100 वर्षों का सफर पूरा किया है। देश के प्रमुख कॉमर्स कॉलेजों में शामिल SRCC ने पिछले एक शतक में कॉमर्स और अर्थशास्त्र की शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। 100 वर्षों के सफर में SRCC ने देश को शिक्षा, उद्योग, प्रशासन, राजनीति और कॉरपोरेट जगत के लिए कई प्रतिभाशाली प्रोफेशनल दिए हैं।

कॉलेज के कई पूर्व छात्र आज देश और दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। SRCC का शताब्दी वर्ष केवल कॉलेज के लिए उत्सव नहीं, बल्कि देश की उच्च शिक्षा में संस्थान के 100 वर्षों के योगदान का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री का SRCC के छात्रों के बीच पहुंचना कार्यक्रम को और खास बना रहा है।

युवा वर्ग के बीच प्रधानमंत्री की मौजूदगी को एक महत्वपूर्ण संदेश के तौर पर देखा जा रहा है

प्रधानमंत्री मोदी छात्रों से संवाद के दौरान शिक्षा, युवा शक्ति, नेतृत्व और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकते हैं। SRCC की 100 साल की शैक्षणिक विरासत और देश के युवा वर्ग के बीच प्रधानमंत्री की मौजूदगी को एक महत्वपूर्ण संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। 1926 में शुरू हुआ SRCC का सफर 2026 में 100 साल पूरा कर चुका है। 5 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी से SRCC का शताब्दी समारोह राष्ट्रीय स्तर पर खास आयोजन बनने जा रहा है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article