देश

इस बार ना तो 2G आएगी, ना 3G, ना ही 4G, अब कमल की बारी, तेलंगाना के खम्मम में बोले अमित शाह

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 27, 2023, 06:40 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के खम्मम में 'रायथु गोसा-बीजेपी भरोसा' रैली को संबोधित को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी, कांग्रेस और केसीआर पर जमकर निशाना साधा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के खम्मम में 'रायथु गोसा-बीजेपी भरोसा' रैली को संबोधित करते हुए बीआरएस पार्टी पर कटाक्ष किया। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 4G पार्टी है जिसका मतलब है चार पीढ़ी की पार्टी (जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी), BRS 2G पार्टी है जिसका मतलब है दो पीढ़ी की पार्टी (KCR और बाद में KTR) और औवेसी की पार्टी 3G पार्टी है 3 पीढ़ीयों से चल रही है। लेकिन इस बार न तो 2G आएगी, ना 3G, ना ही 4G, अब कमल की बारी है। अमित शाह ने कहा कि हम जानते हैं कि आप (KCR) केटीआर को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, लेकिन इस बार न तो KCR और न ही KTR मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बार मुख्यमंत्री बनेगा तो भाजपा का बनेगा

अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) ने कहा कि चुनाव के बाद KCR और भाजपा इकट्ठा हो जाएंगे, खरगे साहब इस आयु में क्यों झूठ बोलते हो? आपको मालूम है KCR के साथ ओवैसी(असदुद्दीन ओवैसी) बैठें हैं और मैं बताने आया हूं कुछ भी हो जाए भाजपा KCR और ओवैसी के साथ कभी नहीं जाएगी।

शाह ने कहा कि KCR की पार्टी का चुनाव चिन्ह कार है। वह कार (BRS पार्टी का चुनाव चिन्ह) भद्राचलम तक जाती है लेकिन वह राम मंदिर तक नहीं जाती क्योंकि उस कार का स्टीयरिंग ओवेसी(असदुद्दीन ओवेसी) के हाथ में है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article