देश

FB पर Live आ बोला युवक- फर्जी दहेज केस में फंसा रहे ससुराली, दे रहा हूं जान...और फिर पी गया मच्छर मारने वाली दवा

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 27, 2022, 10:35 PM IST

कोली लाइव वीडियो में जब दवा पी रहा था, तब उसने पत्नी भावना, ससुर दिनेश, ममता, मामा ससुर गोपाल, चाचा ससुर राहुल और पत्नी के भाई चंदन पर आरोप लगाए। उसने दावा किया कि ये सभी लोग उसे झूठे दहेज के केस में फंसाना चाहते हैं।

Image

FB पर Live आ बोला युवक- फर्जी दहेज केस में फंसा रहे ससुराली, दे रहा हूं जान...और फिर पी गया मच्छर मारने वाली दवा

ससुराल वालों से परेशान होकर एक युवक ने मच्छर मारने वाली दवा पी ली। रोचक बात है कि वह इस दौरान फेसबुक पर लाइव था और उसने आरोप लगाया कि उसे दहेज के फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी का है। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नौकरीकला में युवक पहले फेसबुक पर लाइव आया था। इस दौरान उसने मच्छर मारने वाली जहरीली दवा पी ली।

युवक की पहचान 25 साल के राजेंद्र कोली पुत्र नारायण कोली के रूप में हुई है। वह करौंदी क्षेत्र का रहने वाला है। बताया गया कि वह पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना से पीड़ित था। यही वजह रही कि परेशान हो उसने मच्छर मारने वाली दवा पी ली।

कोली लाइव वीडियो में जब दवा पी रहा था, तब उसने पत्नी भावना, ससुर दिनेश, ममता, मामा ससुर गोपाल, चाचा ससुर राहुल और पत्नी के भाई चंदन पर आरोप लगाए। उसने दावा किया कि ये सभी लोग उसे झूठे दहेज के केस में फंसाना चाहते हैं। वे अपने ससुराल पक्ष से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर रहा है। वह इतना कहते ही एक झटके में जहरीली दवा पी गया।

लोगों को जैसे ही युवक के बारे में जानकारी हुई, तो वे उसे गंभीर हालत में शिवपुरी के जिला अस्पताल ले गए। वह फिलहाल वहीं भर्ती है, जहां से शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक युवक की हालत नाजुक थी।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!