देश

Bihar By Elections: गोपालगंज में मामा और ओवैसी बने तेजस्वी की राह में रोड़ा, मोकामा में RJD की एकतरफा जीत

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 6, 2022, 02:10 PM IST

Gopalganj and Mokama By Elections: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए रविवार को हुई मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस सीट को बरकरार रखा है। वहीं गोपालगंज में बीजेपी ने अपनी सीट को कड़ी चुनौती के बाद बरकरार रखा है।

Image

मोकाम सीट पर जीत हासिल करने वाली नीलम देवी

Photo : ANI

Bihar By Polls: बिहार की दो सीटों- गोपालगंज (Gopalganj) और मोकामा (Mokama) में हुए उपचुनाव (By Elections) के नतीजे घोषित हो गए हैं। गोपालगंज में जहां BJP ने कड़ी मशक्कत के बाद जीत हासिल की तो वहीं मोकामा में RJD ने 16 हजार मतों से शानदार जीत हासिल की। यानि आरजेडी और बीजेपी दोनों की अपनी परंपरागत सीट बरकरार रही। मोकामा में जहां बाहुबली अनंत सिंह (Anant Singh) की पत्नी आरजेडी उम्मीदवार थी तो वहीं गोपालगंज में बीजेपी ने कुसुम देवी (Kusum Devi) पर दांव लगाया था।

मोकामा में आरजेडी की प्रचंड जीत

मोकामा सीट (Mokama By Election) को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने पास बरकरार रखा है। राजद विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराए जाने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। पार्टी उम्मीदवार एवं सिंह की पत्नी नीलम देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी को 16,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। नीलम देवी को 79,744 और सोनम देवी को 63,003 मत मिले। सिंह को उनके आवास से हथियार एवं विस्फोटक मिलने संबंधी मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें इस साल जुलाई में पटना की एक अदालत ने अयोग्य घोषित किया था।

BJP कड़ी मशक्कत से जीती गोपालगंज

गोपालगंज (Gopalganj By Elections) में बीजेपी ने कड़े मुकाबले के बाद बीजेपी करीब 2 हजार से अदिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। गोपालगंज में बीजेपी की राह बसपा और ओवैसी की वजह से आसान रही क्योंकि बसपा को जहां 8854 वोट मिले तो वहीं ओवैसी की पार्टी AIMIM 12 हजार से अधिक वोट लेने में कामयाब रही। वहीं तेजस्वी यादव की आरजेडी उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता को 68200 से अधिक वोट मिले। दूसरे शब्दों में कहें तो तेजस्वी की राह में उनके मामा साधु यादव ही रोड़ा बन गए। साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव 8800 से अधिक वोट लाने में सफल रही जिससे बीजेपी को फायदा मिला। अगर दूसरे तरह से देखा जाए तो ओवैसी और बसपा के वोटों को जोड़ दिया जाए तो यह 20 हजार से अधिक हैं और यहीं वोट इस सीट पर एक्स फैक्टर साबित हुए।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article