देश

यूपी की वो दबंग IPS ऑफिसर जिसने जेल में रंगे हाथ पकड़ा Mukhtar Ansari की बहू को : Video

  • Edited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 13, 2023, 11:22 PM IST

Who is IPS Vrinda Shukla: मुख्तार अंसारी की बहू को गिरफ्तार करने वाली वो लेडी पुलिस अफसर आखिर है कौन, ये जानने की इच्छा हर किसी के मन में है तो जानिए उस दबंग आईपीएस अफसर के बारे में

Image

मुख्तार अंसारी की बहू को गिरफ्तार करने वाली वो लेडी पुलिस अफसर वृंदा शुक्ला

चित्रकूट जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे व बहू पर कार्रवाई करने वाली आईपीएस वृंदा शुक्ला (IPS Vrinda Shukla) ने पूरा अभियान बेहद खुफिया तरीके से अंजाम दिया। इस अभियान में उन्होंने कई मानकों को दरकिनार कर खुद को आगे दिखाकर नेतृत्व की मिसाल कायम की है।

वृंदा शुक्ला इस समय चित्रकूट जिले की एसपी हैं, वृंदा शुक्ला 2014 बैच की आईपीएस अफसर हैं वह विदेश से पढ़ाई कर वापस लौटी और अफसर बनने के बाद शादी की वह पति की सीनियर अफसर भी रह चुकी हैं।

गौर हो कि रगौली जिला जेल में बंद माफिया मुख़्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को जेल से बाहर ले जाने की साजिश रचने में पत्नी निकहत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। निकहत को शुक्रवार को बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना अपने पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थी।

निकहत अंसारी के मामले में ज़िला जेल के अधीक्षक सहित कई कर्मचारियों के ऊपर गंभीर धाराओं में मुक़दमा हुआ दर्ज हुआ है। ज़िला जेल में अवैध रूप से बिना सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किए अब्बास अंसारी से कराई गई उनकी पत्नी की मुलाक़ात से पहले भी ज़िला जेल में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article