Hyderabad: तेलंगाना (Telangana) के मुख्मयमंत्री के चंद्रशेखर राव (
बीजेपी पर आरोप
टीआरएस (TRS) विधायकों के खरीद संबंधी वीडियो जारी करते हुए KCR ने कहा कि खरीद में शामिल अभियुक्तों ने दावा किया कि वे चार राज्यों – तेलंगाना, दिल्ली, आंध्रप्रदेश व राजस्थान की सरकारों को गिराने का प्रयास कर रहे हैं। अबतक आठ राज्य सरकारें वे गिरा चुके हैं। यह देश और लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। केसीआर ने देश के न्यापालिका से गुहार लगाया कि हमेशा लोकतंत्र बचाने का काम न्यायपालिका ने किया है, इसलिए पूरी आशा करता हूं कि विधायक खरीद के मामले की कानून के दायरे में निष्पक्ष जांच हो और षडयंत्र करने वाली ताकतों को संविधान के अनुसार रोका जा सके। इस देश में लोकतंत्र बरकरार रहे इसी में सबकी भलाई है।
पीएम से की अपील
केसीआर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि मैं आपका राजनीतिक सहयोगी हूं, आठ वर्ष से आपसे मिलकर काम कर रहा हूं, इस कांड को रोकिये, यह आपको श्रेय नहीं देगा। यह देशहित में ठीक नहीं है। राज्य की सरकारों को काम करने नहीं दिया जा रहा है। राज्य सरकारों का ध्यान विकास से हटकर राजनीति की ओर जा रहा है। केसीआर ने देश के युवाओं और बुद्धिजीवियों से अपनी की कि वे देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएं। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, विश्वभर में इसकी गरिमा है। देश के पत्रकारों व युवाओं का दायित्व है कि वे देश की रक्षा के लिए आगे आएं।
