देश

सीएम KCR पर YSR की बेटी का बड़ा हमला, कालेश्वरम प्रोजेक्ट में घोटाले का लगाया आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 10:08 PM IST

Telangana: वाईएस शर्मिला ने अपने पिता के नाम और वाईएसआर तेलंगाना नाम से एक पार्टी बना रखी है। वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की प्रेसिडेंट वाईएस शर्मिला ने आरोप लगाया कि कालेश्वरम प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 40,000 करोड़ रखी गई थी, पर जानबूझकर गलत तरीके से इसमें बढ़ोतरी की गई और जिसके बाद कुल लागत 1,25,000 करोड़ तक बढ़ाई गई।

Image

वाईएस शर्मिला रेड्डी।

KEY HIGHLIGHTS
  1. तेलंगाना के सीएम केसीआर पर YSR की बेटी का बड़ा हमला
  2. कालेश्वरम प्रोजेक्ट में लगाया घोटाले का आरोप
  3. YSR की बेटी ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की

Telangana: तेलंगाना विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य का सियासी पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली में वाईएसआर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री की बहन वाईएस शर्मिला रेड्डी ने सीबीआई में केसीआर के सबसे फ्लैगशिप प्रोग्राम कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर शिकायत की। इसके साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तेलंगाना सरकार के खिलाफ इस योजना में घोटाले का आरोप भी लगाया।

तेलंगाना के सीएम केसीआर पर YSR की बेटी का बड़ा हमला

वाईएस शर्मिला ने अपने पिता के नाम और वाईएसआर तेलंगाना नाम से एक पार्टी बना रखी है। वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की प्रेसिडेंट वाईएस शर्मिला ने आरोप लगाया कि कालेश्वरम प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 40,000 करोड़ रखी गई थी, पर जानबूझकर गलत तरीके से इसमें बढ़ोतरी की गई और जिसके बाद कुल लागत 1,25,000 करोड़ तक बढ़ाई गई। साथ ही इस सिंचाई योजना से 24 लाख एकड़ भूमि इरिगेटेड लैंड की बात की गई थी, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।

YSR की बेटी ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की

शर्मिला का आरोप है कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2008 में इनके पिता और तत्कालिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी ने शुरुआत की थी, लेकिन बाद में केसीआर के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस प्रोजेक्ट का नाम बदलने के साथ ही उसका एलाइनमेंट भी बदलकर नए सिरे से काम किया गया। वहीं अनुमानित लागत से करीब 3 गुना पैसा खर्च हुआ है।

वहीं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तक इस योजना में हुए घोटाले पर सवाल उठाती रही है, पर केंद्र सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। नतीजा उनको इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करनी पड़ी है। शर्मिला ने ये भी कहा कि अगर सीबीआई कार्रवाई नहीं करती है तो वह कोर्ट का रुख करेंगी। वाईएस शर्मिला का मानना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगी और बतौर मुख्यमंत्री उनके पिता ने जिन योजनाओं की शुरुआत की थी, उनको फिर से लागू करवाने की कोशिश भी करेंगी। (कुंदन सिंह की रिपोर्ट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article