देश

Independence Day: कभी बंदूक के साए में मनता था घाटी में स्वतंत्रता दिवस, आज बिना किसी प्रतिबंध के आजादी के जश्न में डूबा है कश्मीर

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 15, 2023, 09:25 AM IST

Jammu Kashmir Independence Day Celebration: जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी हिंसा शुरू होने के 33 साल बाद, अधिकारियों ने मंगलवार को कोई प्रतिबंध नहीं लगाया। आम जनता को बिना किसी विशेष प्रवेश पास के श्रीनगर शहर में मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

Image

जम्मू कश्मीर में आजादी का जश्न (फोटो- @aquibmir71)

Jammu Kashmir Independence Day Celebration: पूरा देश आज स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है। इस जश्न के दिन सबसे अलग नजारा जम्मू-कश्मीर में दिख रहा है। कभी बंदूकों के साए में यहां तिरंगा फहराया जाता था, आजादी का जश्न मनाया जाता था, कई तरह के प्रतिबंध लगे होते थे, लेकिन आज घाटी की बयार बदल चुकी है, यहां अब लोग बिना किसी प्रतिबंध के आजादी का जश्न मना रहे हैं। हाथ में तिरंगा लिए लोग घरों से निकल कर जश्न मना रहे हैं।

33 साल बाद प्रतिबंध नहीं

IANS की रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी हिंसा शुरू होने के 33 साल बाद, अधिकारियों ने मंगलवार को कोई प्रतिबंध नहीं लगाया। आम जनता को बिना किसी विशेष प्रवेश पास के श्रीनगर शहर में मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। कश्मीर संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने सोमवार को आम जनता को बिना किसी विशेष पास के श्रीनगर शहर में मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, जबकि घाटी में कहीं भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया।

सिर्फ चाहिए पहचान पत्र

अधिकारियों ने कहा कि पहचान पत्र, जो आम जनता अपने साथ रखती है, उनके लिए श्रीनगर में मुख्य स्वतंत्रता दिवस परेड स्थल बख्शी स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए पर्याप्त होगा। रेलवे द्वारा यह भी घोषणा की गई कि दक्षिण और उत्तरी कश्मीर जिलों के बीच ट्रेन सेवा मंगलवार को सामान्य रूप से संचालित होगी।

इंटरनेट भी रहा चालू

पिछले कई वर्षों के विपरीत, घाटी में कहीं भी मोबाइल फोन या इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा नहीं की गई। उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और बख्शी स्टेडियम में परेड की सलामी लेंगे। जिला विकास आयुक्त प्रत्येक जिले में तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे, जबकि नागरिकों को उन समारोहों में बिना किसी प्रतिबंध के शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article