देश

गहलोत और राहुल गांधी में सब कुछ ठीक नहीं? भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंच पर हुआ कुछ ऐसा जिससे उठ रहे हैं सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 11:17 AM IST

Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक के बेल्लारी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की। इस दौरान गहलोत ने मंच से संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा लेकिन उनकी एक तस्वीर ऐसी भी आई जिससे अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Image

अशोक गहलोत-राहुल गांधी में ऑल इज वेल? (फाइल फोटो)

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • अशोक गहलोत-राहुल गांधी में ऑल इज वेल?
  • कर्नाटक के बेल्लारी में रैली के दौरान हुए राष्ट्रगान के बाद आई एक तस्वीर से उठे कई सवाल
  • गहलोत ने शनिवार को बेल्लारी में जाकर भारत जोड़ो यात्रा को किया था संबोधित

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली इस यात्रा में हजार किलोमीटर का सफर पूरा हो चुका है। कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) खुद यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं और उनके साथ पार्टी के तमाम नेता हैं और कई नेता बीच-बीच में आकर यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस बीच शनिवार को कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी कर्नाटक (Karnataka) के बेल्लारी पहुंचकर यात्रा में शामिल हुए। राजस्थान (Rajasthan) में मचे सियासी घमासान के बाद यह पहला मौका था जब गहलोत यात्रा में शामिल हुए और उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई।

मंच पर राहुल के साथ थे गहलोत

इस दौरान गहलोत ने राहुल गांधी को ताजा विवाद को लेकर फीडबैक दिया। कहा जाता है कि तस्वीरें बहुत कुछ बोलती हैं, ऐसा ही कुछ बेल्लारी के मंच से देखने को मिला जहां ऐसी तस्वीर और वीडियो सामने आया जिससे सवाल उठे कि क्या अशोक गहलोत और राहुल गांधी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है? दरअसल मंच पर गहलोत जो कभी सार्वजनिक मंचों पर राहुल गांधी के बगल में बैठे रहते थे वो यहां मंच पर चौथे नंबर पर बैठे थे। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण दृश्य उस समय देखने को मिला जब रैली खत्म हुई तो मंच पर राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान खत्म होने के बाद अशोक गहलोत राहुल गांधी से मुलाकात किए बिना सीधे मंच से चले गए।

मुलाकात किए बिना निकले

वहीं इस दौरान दूसरे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से मुलाकात जबकि गहलोत सीधे आगे बढ़ गए और वहां जाकर मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। वहीं केसी वेणुगोपाल सहित तमाम नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब राहुल और गहलोत में मनमुटाव की खबरें सामने आई हों इससे पहले भी कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में जब राजस्थान कांग्रेस का संकट स्थायी रूप से नहीं सुलझा है, तो गहलोत और राहुल की तस्वीरें काफी कुछ बयां करती हैं।

रैली को किया था संबोधित

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेल्लारी में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को सांप्रदायिक राजनीति से सावधान रहने की सलाह दी और कहा, 'लोग संप्रग सरकार को बदनाम करने की उन चालों से वाकिफ हैं, जिनका इस्तेमाल करके भाजपा सत्ता में आई थी। न तो लोकपाल लागू हुआ और न ही काला धन वापस लाया गया। भाजपा लोगों का ध्रुवीकरण करके और संप्रग सरकार को बदनाम करके सत्ता में आई।'
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article