देश

भारत ने किया 'अग्नि-4' मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन-पाक की बढ़ी टेंशन, रक्षा क्षेत्र में भारत ने दिखाई ताकत

भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 6 अगस्त 2026 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-4’ (Agni-4) का सफल परीक्षण किया गया।

Image

रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी (फाइल फोटो)

Photo : PTI

भारत ने अपनी सैन्य ताकत में इजाफा करते हुए गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) ‘अग्नि-4’ का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (Integrated Test Range) से संपन्न हुआ।

रणनीतिक बल कमान (Strategic Forces Command) के तत्वावधान में किए गए इस प्रक्षेपण ने मिसाइल के सभी तकनीकी और परिचालन मानकों (operational and technical parameters) को सफलतापूर्वक प्रमाणित और हासिल किया।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article