सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों के ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हंसने के साथ-साथ हैरान भी हो जाते हैं। अब एक बंदर का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बंदर किसी जंगल या पेड़ पर नहीं, बल्कि एक सैलून की कुर्सी पर आराम फरमाता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वह बड़े आराम से मसाज भी करवा रहा है। बंदर का यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उसे प्यार से ‘मोंकेश भाई’ का नाम दे दिया।
सैलून में पहुंचकर सीधे कुर्सी पर बैठ गया बंदर
वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बंदर लोकल सैलून में पहुंच जाता है। वहां वह बिना किसी परेशानी के सीधे कुर्सी पर बैठ जाता है, जैसे इस सैलून में उसका रोज का आना-जाना हो। इसके बाद नाई बड़े आराम से उसके सिर और शरीर की मालिश करता है। बंदर भी इस पूरे समय बेहद शांत नजर आता है। वह आंखें बंद करके मसाज का आनंद लेता दिखाई देता है। न तो वह इधर-उधर भागता है और न ही कोई शरारत करता है। उसका रिलैक्स करने का अंदाज देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वह अपने लिए खास VIP ट्रीटमेंट लेने आया हो।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
मंत्री के शेयर करते ही वायरल हुआ वीडियो
इस मजेदार वीडियो (Funny Video) को नागालैंड के पर्यटन एवं उच्च शिक्षा मंत्री टेमजेन इमना अलॉन्ग ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा, “Monkesh bhai is enjoying his massage time. Do Not Disturb.” मंत्री की यह पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे ‘संडे का अलग लेवल’ बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि बंदर ने बिना पैसे दिए फुल बॉडी मसाज करा ली। कई यूजर्स ने मजाक में लिखा, “Dogesh भाई के बाद अब Monkesh भाई!” बंदर के इस अनोखे अंदाज ने लोगों को खूब हंसाया है।
इंटरनेट पर छाया बंदर का रिलैक्सिंग अंदाज
करीब 30 सेकंड का यह वीडियो (Video) छोटा जरूर है, लेकिन इसकी वजह से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है। आमतौर पर बंदरों को शरारत करते या इधर-उधर उछलते देखा जाता है। लेकिन इस वीडियो में बंदर का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। वह सैलून की कुर्सी पर बैठकर इतनी शांति से मसाज करवा रहा है कि लोग उसकी तुलना इंसानों से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग मजेदार कैप्शन के साथ वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
