देश

'हिंदुत्व एक बीमारी', महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा का विवादित बयान, वायरल वीडियो किया शेयर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में इल्तिजा मुफ्ती दो सीटों पर चुनाव लड़ी थीं और उन्हें दोनों ही सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

Image

इल्तिजा ने लिखा विवादित सोशल मीडिया पोस्ट

Photo : PTI

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने 'हिंदुत्व' का उल्लेख करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की है। जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है। हाल के दिनों में इल्तिजा मुफ्ती काफी चर्चित रही है और इन्हें महबूबा मुफ्ती का उत्तराधिकारी माना जाता है। इल्तिजा दो सीटों पर चुनाव लड़ी थीं और उन्हें दोनों ही सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

इल्तिजा मुफ्ती का विवादित बयान

इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "यह सब देखकर भगवान राम भी बेबसी और शर्म से सिर झुका लेंगे कि उनके नाम का इस्तेमाल करके नाबालिग मुस्लिम बच्चों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से मारा जा रहा है क्योंकि उन्होंने राम का नाम लेने से इनकार कर दिया। 'हिंदुत्व' एक बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है।"

वीडियो को लेकर दावा

दरअसल शिरीन खान नाम के एक यूजर की ओर से एक्स पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें लिखा था, "मुस्लिम नाबालिग लड़कों पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया और उन्हें 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर किया गया। इन अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?"

वीडियो में क्या है

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक लड़का चप्पलों से नाबालिग बच्चों को जमकर पीट रहा है और रोते हुए बच्चे जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का है। लेकिन, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हमारी तरफ से नहीं की जा रही है। ना ही इस वीडियो की टाइमिंग को लेकर कोई पुष्टि हो पाई है कि यह वीडियो कब का है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article