बॉलीवुड

Hanuman Ansh की बम्पर सफलता के बाद आएगा सेकेंड पार्ट, फैंस में खुशी का माहौल

फिल्म हनुमान अंश की बम्पर सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया है। हनुमान अंश सीक्वल में दर्शकों को बाबा नीम करोली की जर्नी की अनसुनी बातें जानने को मिलेंगी।

Image

Hanuman Ansh की बम्पर सफलता के बाद आएगा सेकेंड पार्ट, फैंस में खुशी का माहौल

KEY HIGHLIGHTS
  • हनुमान अंश ने दर्ज कराई बम्पर सफलता
  • मेकर्स ने किया सीक्वल का ऐलान
  • दर्शक देखेंगे बाब नीम करोली की अनसुनी कहानी

हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह का तहलका मचाया है, उसे देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि इसे खुद नीम करोली बाबा ने हिट कराया है। नीम करोली बाबा की चमत्कारी जिंदगी पर आधारित ये फिल्म लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है और उनका एंटरटेनमेंट कर रही है। फिल्म की सफलता का आलम ये है कि पहले दिन मात्र 10 लाख कमाने वाली ये फिल्म अब 60 करोड़ के पार निकल चुकी है और ट्रेड पंडित अंदाजा लगा रहे हैं कि ये मूवी सिनेमाघरों में बड़े आराम से 100 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर जाएगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Meghna Gulzar की Daayra के ट्रेलर के 5 दमदार और चौंकाने वाले पल

हनुमान अंश की सफलता से उत्साहित फिल्म के मेकर्स ने ये फैसला लिया है कि वो दर्शकों को बाबा नीम करोली के कुछ और अनकहे किस्से सुनाएंगे। इसके लिए मेकर्स हनुमान अंश का सीक्वल शुरू करेंगे। फिल्म हनुमान अंश के डायरेक्टर ने बाबा नीम करोली के भक्तों के सामने खुद ये वादा किया है कि वो जल्द ही बाबाजी की जिंदगी के वो किस्से भी पर्दे पर दिखाएंगे, जो लोगों को नहीं पता हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'जरूर देखें...' Hanuman Ansh देखकर सातवें आसमान पर पहुंच गई Kangana Ranaut

Dhurandhar 2 से भी बड़ी हिट है Hanuman Ansh

रणवीर सिंह की हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की थी लेकिन क्या आपको पता है कि हनुमान अंश उससे भी बड़ी हिट मूवी बनकर उभरी है। जी हां, असल में हनुमान अंश ने अपनी लागत का कई गुना कमा लिया है, जिस कारण ट्रेड पंडित इसे 2026 की बिगेस्ट हिट मान रहे हैं। भले ही रणवीर सिंह की धुरंधर ने 1000 करोड़ कमाए हो लेकिन उसकी लागत भी उतनी ही ज्यादा थी। बेहद कम बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने दर्शकों को जिस तरह से चौंकाया है और थिएटर भरे हैं, वो ट्रेड पंडितों को भी हैरत में डाल रहा है। वैसे आपने अब तक हनुमान अंश देखी है या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article