देश

Maharashtra Waqf Board: महाराष्ट्र में वक्फ बोर्ड का फरमान, लातूर में खाली करें जमीन; 100 से अधिक किसानों को मिला नोटिस

Maharashtra Waqf Board: महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड से 100 से अधिक किसानों को नोटिस भेजकर जमीन खाली करने को कहा है। किसीनों ने दावा किया है कि इन जमीनों पर उनका हक है, वो सालों से उसपर खेती करते आए हैं।

Image

लातूर के किसानों को महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड ने भेजा नोटिस (फोटो-@mahawakf)

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र में वक्फ बोर्ड ने किसानों को भेजा नोटिस
  • जमीन को खाली करने के लिए भेजा नोटिस
  • लातूर के किसानों को भेजा नोटिस

Maharashtra Waqf Board: महाराष्ट्र में वक्फ बोर्ड ने लातूर के कई किसानों को नोटिस भेजा है। वक्फ बोर्ड ने किसानों से जमीनों को खाली करने के लिए कहा है। जिसके बाद से किसानों में हड़कंप मच गया है।

किसानों ने वक्फ बोर्ड पर लगाया आरोप

महाराष्ट्र के लातूर जिले में 100 से अधिक किसानों ने शनिवार को दावा किया कि वक्फ बोर्ड उनकी जमीन हड़पने का प्रयास कर रहा है, जिसपर वे कई पीढ़ियों से खेती करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह दावा छत्रपति संभाजीनगर स्थित महाराष्ट्र राज्य वक्फ अधिकरण में दायर किया गया है और कुल 300 एकड़ भूमि रखने वाले 103 किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं।

क्या बोले किसान

किसानों में से एक तुकाराम कानवटे ने पीटीआई से कहा, ‘‘ये जमीन हमें पीढ़ी दर पीढ़ी मिली हैं। ये वक्फ की संपत्ति नहीं हैं। हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र सरकार हमें न्याय दे। इस मामले पर अदालत में दो सुनवाई हो चुकी है और अगली सुनवाई 20 दिसंबर को है।’’

केंद्र सरकार कानून लाने की तैयारी में

केंद्र सरकार ने इस साल 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश किया था, ताकि वक्फ बोर्ड के कामकाज को सुव्यवस्थित किया जा सके और इसकी संपत्तियों का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article