टेक एंड गैजेट्स

Philips का स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस, जानें सारे फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए Philips S7221 5G में डुअल नैनो-SIM, 5G, Wi-Fi, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Image

Philips S7221 5G की स्पेसिफिकेशन/Photo-Amazon

इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Philips ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन Philips S7221 5G को लॉन्च कर दिया है। Philips S7221 5G के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है, साथ ही डुअल 5G SIM का सपोर्ट दिया गया है। Philips S7221 5G में 5,700mAh की बैटरी है और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Philips S7221 5G का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Boltt Ace 5G और Boltt Evo से है जिन्हें घरेलू कंपनी Fire-Boltt' ने पेश किया है।

Philips S7221 5G की कीमत

Philips S7221 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,499 रुपये है। Philips S7221 5G की बिक्री अमेजन इंडिया से ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर में होगी।

Philips S7221 5G की स्पेसिफिकेशन

Philips S7221 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की HD (720x1,600 pixels) LCD पैनल है जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फिलिप्स के इस फोन में Spreadtrum T765 प्रोसेसर मिलता है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 8 जीबी तक LPDDR4 रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन के साथ एंड्रॉयड 16 मिलता है।

Philips S7221 5G का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Philips S7221 5G में फ्लैश यूनिट के साथ 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा फीचर्स में AI सीन ऑप्टिमाइजेशन और पोर्ट्रेट मोड शामिल हैं। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं, जिनके साथ तेज और ज्यादा आवाज के लिए Ultra Max मोड मिलता है।

5,700mAh की बैटरी

पावर बैकअप के लिए Philips S7221 5G में 5,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी फोन के साथ बॉक्स में चार्जर भी दे रही है। इसके अलावा बॉक्स में स्क्रीन प्रोटेक्टर और फोन प्रोटेक्टर केस भी शामिल है।

कनेक्टिविटी के लिए Philips S7221 5G में डुअल नैनो-SIM, 5G, Wi-Fi, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article