देश

Hindi Samachar 12 अक्टूबर: रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, प्रमुख खबरें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 06:27 PM IST

Hindi Samachar 12 October, 2022: रेल मंत्रालय ने अपने लाखों कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया है को केंद्र सरकार ने कहा कि एसपीजी के आम उपभोक्ताओं पर किसी तरह का असर ना पड़े उसके लिए भी कदम उठाए गए हैं। यहां पढ़ें दिन भर की अहम खबरें।

Image

हिंदी समाचार 12 अक्टूबर

Hindi Samachar 12 October: केंद्र सरकार ने कहा कि उपभोक्ताओं पर किसी तरह का दबाव ना बने इसके लिए ऑयल कंपनियों को 22 हजार करोड़ दिए गए हैं। इसके साथ रेलवे ने अपने कर्मचारियों को 78 के बोनस का ऐलान किया है।इसके अलावा यूक्रेन रूस संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अगर रुस की तरफ से गुस्ताखी हुई तो परमाणु हमले के लिए किसी दूसरे से नहीं पूछेंगे। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

मोदी सरकार ने दिया दिवाली का गिफ्ट, मिलेगा 78 दिन का बोनस

रेलवे कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। मोदी सरकार ने दिवाली पर बोनस देने का ऐलान कर दिया है। इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। यह उनके 78 दिनों के वेतन के बराबर है। पढ़ें पूरी खबर

गोवा में तकनीकी खराबी की वजह से मिग-29 K क्रैश, पायलट सुरक्षित

गोवा में तकनीकी खराबी की वजह से मिग-29 के क्रैश, पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है। मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब बेस पर लौटते समय तकनीकी खराबी आ गई। पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और तेजी से खोज और बचाव अभियान को चलाया जा रहा है। पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है।घटना के कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी (बीओआई) को आदेश दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

कुमार विश्वास-तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब-हरियाणा HC से राहत, जानें क्या है मामला

कुमार विश्वास और तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ दायर एफआईआर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। विश्वास ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अलगाववादी तत्वों के साथ संबंधों का आरोप लगाते हुए कथित रूप से भड़काऊ बयान दिया था कुमार विश्वास के खिलाफ धारा 153, 153-ए, 505, और अन्य के तहत केस दर्ज किया गया था। पढ़ें पूरी खबर

नेताजी के निधन के अगले रोज बोले अखिलेश- पहली बार लगा…बिन सूरज हुआ सवेरा

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पिता की कमी खूब खल रही है। मुलायम सिंह यादव के निधन के अगले रोज बुधवार (12 अक्टूबर, 2022) को वह बेहद भावुक हो गए। उन्होंने इस बात का संकेत अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया और बताया कि उन्हें पिता की गैर-मौजूदगी में पहली बार कैसा लगा। ट्वीट में पिता के अंतिम संस्कार से जुड़ी दो तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आज पहली बार लगा…बिन सूरज के सवेरा उगा।पढ़ें पूरी खबर

डेल स्टेन का बड़ा बयान, टी20 विश्व कप में धमाल मचाएगा भारत का ये एबी डिविलियर्स

आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया अपनी कमर कस चुकी है और इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई हालातों में भी खुद को बेहतर तरह से ढालती दिखाई दे रही है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में भी इसकी झलक नजर आई। वहां एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपना जलवा दिखाया और साबित किया कि पिच कैसी भी हो, उनका बल्ला रंग में है। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी पेसर डेल स्टेन ने भी सूर्यकुमार को लेकर खास बयान दिया है। पढ़ें पूरी खबर

यूक्रेन पर जारी है रूसी मिसाइलों की बारिश, अमेरिका की शरण में जेलेंस्की; मांगा एयर डिफेंस सिस्टम

यूक्रेन पर रूस का अंधाधुंध मिसाइल हमला अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए एक नई चुनौती पेश कर सकता है। दरअसल नाटो के पूर्व सहायक महासचिव मार्शल बिलिंग्सले का मानना है कि जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस के मिसाइल हमलों पर मजबूती से जवाब नहीं देते, तब तक पुतिन को संभावित रूप से और आधुनिक हथियारों से हमला करने से रोक पाना मुश्किल है। पढ़ें पूरी खबर

पापा बोनी कपूर की फिल्म में नजर आएंगी जान्हवी कपूर, 'मिली' बनकर मचाएंगी धमाल

बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर की नई फिल्म मिली का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म को उनके पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस करने वाले हैं। पोस्टर में जान्हवी कपूर का लुक एक दम उनके पर्सनैलिटी को सूट कर रहा है क्योंकि वह बैग टांगकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। जान्हवी काफी हंसमुख स्वभाव की हैं और उनका अंदाज चुलबुला है। इस पोस्टर में वह बिलकुल अपने असल व्यक्तित्व के करीब लग रही हैं। पोस्टर पर फिल्म का नाम लिखा है मिली और इस रोल को जान्हवी कपूर निभाने वाली हैं। पढ़ें पूरी खबर

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article