क्रिकेट

डेल स्टेन का बड़ा बयान, टी20 विश्व कप में धमाल मचाएगा भारत का ये एबी डिविलियर्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 03:16 PM IST

Dale Steyn on Suryakumar Yadav, T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2022 से पहले तमाम पूर्व दिग्गज अपनी-अपनी राय देने लगे हैं। ताजा बयान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज पेसर डेल स्टेन का है जिन्होंने भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर काफी उम्मीदें जताई हैं।

Image

डेल स्टेन

Photo : Twitter

आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया अपनी कमर कस चुकी है और इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई हालातों में भी खुद को बेहतर तरह से ढालती दिखाई दे रही है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में भी इसकी झलक नजर आई। वहां एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपना जलवा दिखाया और साबित किया कि पिच कैसी भी हो, उनका बल्ला रंग में है। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी पेसर डेल स्टेन ने भी सूर्यकुमार को लेकर खास बयान दिया है।

डेल स्टेन ने टी20 विश्व कप से पहले अपनी राय रखी है कि सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलियाई तेज और उछाल भरी पिचें रास आएंगी और वो टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। वेस्टर्न आस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत की 13 रन की जीत में 35 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेलकर एक बार फिर सूर्युकमार ने अपनी काबिलियत दिखाई।

वो मुझे एबी की याद दिलाता है

डेल स्टेन ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम पर कहा, ‘‘वो मैदान के चारों तरफ शॉट मारने में सक्षम शानदार खिलाड़ी है और मुझे एबी डिविलियर्स की याद दिलाता है। वो भारत का एबी डिविलियर्स हो सकता है और अभी वो जिस तरह की फॉर्म में है उसे देखते हुए विश्वकप में निश्चित तौर पर उस पर निगाहें टिकी रहेंगी।’’

ऑस्ट्रेलियाई पिचें उसके मुताबिक

स्टेन ने कहा, ‘‘वह इस तरह का खिलाड़ी है जो गेंद की तेजी का उपयोग करना पसंद करता है। पर्थ, मेलबर्न और वहां के सभी मैदानों में थोड़ा अतिरिक्त तेजी होगी, इसलिए आप उसका उपयोग कर सकते हैं। आप उसे फाइन लेग, विकेट के पीछे खेल सकते हैं और सीधे शॉट भी लगा सकते हैं। सूर्यकुमार बैक फुट का भी बहुत अच्छा खिलाड़ी है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ उसके बैकफुट कवर ड्राइव शानदार हैं और वह बड़ी खूबसूरती से फ्रंट फुट पर भी कवर ड्राइव खेलता है। इसलिए वह ऑलराउंड खिलाड़ी है और ऑस्ट्रेलिया में विकेट बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होंगे।’’

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article