देश

Haryana Political Crisis: हरियाणा में संकट में BJP सरकार, 3 निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन, कांग्रेस हुई मजबूत

Haryana Political Crisis: यब सरकार को सपोर्ट कर रहे तीन निर्दलीय ने समर्थन वापस ले लिया है। कहा जा रहा है कि चौथा निर्दलीय भी कांग्रेस के संपर्क में है।

Image

हरियाणा में संकट में बीजेपी सरकार

Haryana Political Crisis: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बीच बड़ा उलटफेर हुआ है। हरियाणा में बीजेपी सरकार पर खतरा मंडराता हुआ दिख रहा है। नायब सरकार को सपोर्ट कर रहे तीन निर्दलीय ने समर्थन वापस ले लिया है। कहा जा रहा है कि चौथा निर्दलीय भी कांग्रेस के संपर्क में है।

हरियाण में कांग्रेस के साथ गए निर्दलीय

हरियाणा में बीजेपी सरकार को समर्थन दे रहे हैं तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को अब समर्थन दे दिया है। फिलहाल संख्या बल के आधार पर हरियाणा की बीजेपी सरकार अल्पमत में आ गई है।

कौन-कौन हुआ सरकार से बाहर

नायब सरकार से समर्थन वापस लेने वाले निर्दलीय की लिस्ट में नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर, दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान और पुंडरी से निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन के नाम शामिल हैं।

क्या बोले सीएम

निर्दलीय विधायकों के पाला बदलने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि उनके कांग्रेस को समर्थन करने की जानकारी मेरे ध्यान में आई है। हर व्यक्ति अपनी इच्छाओं से जुड़ा होता है। निर्दलीय विधायकों की भी कुछ इच्छाएं होती हैं। कांग्रेस आजकल ऐसे लोगों की इच्छाएं पूरी करने में लगी है। जनता जानती है किसकी क्या इच्छा है। कांग्रेस को जनता की इच्छा से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस को सिर्फ अपनी इच्छा पूरी होने से मतलब है।

हरियाणा में समीकरण

  • बीजेपी के पास हैं 40 विधायक+ दो निर्दलीय का समर्थन+एक हलोपा विधायक गोपाल कांडा का समर्थन है।
  • वर्तमान में विधानसभा में 88 विधायक हैं। 2 सीट खाली है।
  • सरकार को बहुमत के लिए चाहिए 45 विधायकों का समर्थन
  • सरकार के पास 43 विधायकों का समर्थन
  • कांग्रेस के 30+3 निर्दलीय विधायक
  • जेजेपी के पास 10 विधायक
  • एक इनेलो के पास विधायक
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ