इलेक्शन

Sonia Gandhi: BJP का ध्यान किसी भी कीमत पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के पीछे है- सोनिया गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला

Sonia Gandhi Message for Lok sabha election: सोनिया गांधी ने कहा कि आज देश के हर कोने में युवा-बेरोजगारी, महिलाएं-अत्याचार, दलित, आदिवासी, पिछड़े और माइनॉरिटी-भयंकर भेदभाव झेल रहे हैं।

Image

सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो मैसेज

Sonia Gandhi Message for Lok sabha election:: देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। बीच मतदान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो में सोनिया गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा कि आज देश के हर कोने में युवा-बेरोजगारी, महिलाएं-अत्याचार, दलित, आदिवासी, पिछड़े और माइनॉरिटी-भयंकर भेदभाव झेल रहे हैं।

सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अपने वीडियो मैसेज में कहा- "ऐसा माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP की नीयत की वजह से है। उनका ध्यान किसी भी कीमत पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के पीछे है। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है।"

कांग्रेस के घोषणापत्र का किया जिक्र

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी और उन्होंने हमेशा सभी की तरक्की और वंचितों को न्याय दिलाने के साथ ही देश को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया है। हमारा न्याय पत्र और हमारी गारंटियों का मकसद भी देश को एकजुट रखना और गरीबों, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचित समुदायों को ताकत देना है।

वोटरों से अपील

सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर मजबूत और एकजुट भारत बनाएं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article