देश

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, लोकल बॉडीज में लागू किया 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 29, 2023, 05:26 PM IST

OBC Reservation in gujarat: गुजरात सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण लागू करने का फैसला किया है। गुजरात सरकार के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने सरकार के इस फैसले का ऐलान किया।

Image

स्थानीय निकाय चुनावों में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण लागू

गुजरात सरकार के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली गुजरात सरकार ने ग्राम पंचायतों और स्थानीय निकायों (obc reservation in panchayat) में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू करने का फैसला लिया है। ओबीसी आरक्षण पर फैसला नहीं होने के कारण राज्य में पंचायतों के चुनाव अटके हुए हैं।

पिछले दिनों कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर गांधीनगर में बिना राजनीति बैनर के स्वाभिमान सभा का आयोजन किया था। इसके बाद से अटकलें लग रही थी कि सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार के इस बड़े फैसले के बाद राज्य में पंचायत चुनावों को लेकर खड़ी बाधा भी हट गई है।

गुजरात में एक अनुमान के अनुसार 52 फीसदी ओबीसी आबादी

गुजरात सरकार ने पंचायतों और स्थानीय निकाय में ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए जस्टिस झवेरी की अगुवाई में एक कमेटी का गठन जुलाई 2022 में किया था। कमीशन ने इस साल की शुरुआत में अपनी रिपोर्ट सीएम भूपेंद्र पटेल काे सौंप दी थी। गुजरात में एक अनुमान के अनुसार 52 फीसदी ओबीसी आबादी है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article