देश

Gujarat Bus Accident: गुजरात में बड़ा हादसा, पत्थर से जा टकराई बस, उड़ गई छत, कई घायल, देखिए वीडियो

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 24, 2023, 10:38 PM IST

Gujarat Bus Accident: अंबाजी के पास बस एक ढलान के पास जब पहुंची तो वो सड़क किनारे मौजूद एक चट्टान से जा टकराई। जिसने बस को दो भागों में बांट दिया। बस की ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से गायब हो गया है।

Image

गुजरात में बस हादसा

Photo : ANI

Gujarat Bus Accident: गुजरात से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। गुजरात के बनासकांठा जिले में अंबाजी के पास एक निजी लक्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिससे उसमें यात्रा कर रहे सभी 46 तीर्थयात्रियों के घायल होने की खबर है।

दो भागों में बंटी बस

मिली जानकारी के अनुसार अंबाजी के पास बस एक ढलान के पास जब पहुंची तो वो सड़क किनारे मौजूद एक चट्टान से जा टकराई। जिसने बस को दो भागों में बांट दिया। बस की ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से गायब हो गया है।

घायलों का इलाज जारी

स्थानीय पुलिस निरीक्षक धवल पटेल ने कहा कि अठारह यात्रियों को जिला मुख्यालय पालनपुर के एक सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि शेष का इलाज अंबाजी शहर के एक सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार लोग अरासुर पहाड़ियों में स्थित मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा- "खेड़ा जिले के कंजरी गांव के 46 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी लक्जरी बस पहाड़ी ढलान पर नियंत्रण खो देने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस सड़क किनारे एक चट्टान से टकरा गई, जिसके बाद उसकी छत टूट गई।"

हर साल अंबाजी आते हैं हजारों तीर्थयात्री

इस साल 23 से 29 सितंबर तक मनाए जा रहे भद्रावी पूनम उत्सव के अवसर पर मंदिरों के शहर अंबाजी में भक्तों की भारी भीड़ है। यह उत्सव हर साल अंबाजी में आयोजित किया जाता है और इस अवधि के दौरान मेले में पूरे गुजरात और बाहर से 15 लाख से अधिक तीर्थयात्री आते हैं। प्रशासन उनके लिए विशेष व्यवस्था करता है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article