बॉलीवुड

Juhi Chawla ने मुंबई की हवा में महसूस की अजीब 'डीजल-केरोसिन' जैसी गंध, प्रदूषण को लेकर जताई चिंता

Juhi Chawla Raises Concern Over Mumbai Air: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला आज अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर जूही ने मुंबई की बिगड़ती हवा की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

Image

मुंबई में बढ़ते प्रदूषण ने बढ़ाई जूही चावला की चिंता (Pic Credit: Instagram)

Juhi Chawla Raises Concern Over Mumbai Air: 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) अक्सर पर्यावरण से जुड़े मुद्दे उठाती रहती हैं। जूही प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी जानी जाती हैं। इस बार भी जूही चावला ने मुंबई की बिगड़ती हवा की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि मुंबई की हवा में पिछले कई दिनों से बेहद खराब और अजीब सी हो गई है। जूही चावला के मुताबिक मुंबई की हवा में डीजल-केरोसिन जैसी गंध महसूस हो रही है। जूही चावला ने अपनी पोस्ट के जरिए न केवल प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर खींचा बल्कि मुंबई के लोगों से भी पूछा कि क्या उन्हें भी हवा में ऐसी ही गंध महसूस हो रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Worldwide Box Office: 8 दिनों में 1000 करोड़ी बनी रणबीर-यश की फिल्म, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले)

मुंबई में बढ़ते प्रदूषण पर जूही ने जाहिर की चिंता

जूही चावला ने गुरुवार रात अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हवा में एक अजीब सी जले हुए ईंधन जैसी गंध आ रही है। यह गंध केरोसिन या डीजल जैसी है। जूही चावला के मुताबिक वह पिछले कई दिनों से इस गंध को महसूस कर रही हैं। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या किसी और को भी मुंबई की हवा में ऐसी गंध महसूस हो रही है? जूही की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसके पीछे भारी ट्रैफिक, डीजल जनरेटर और औद्योगिक गतिविधियों से निकलने वाले धुएं को संभावित कारण बताया। हालांकि इस गंध के वास्तविक स्रोत की अभी पुष्टि नहीं हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: अफेयर की अफवाहों के बीच Govinda ने Komal Rani संग दिए 'Roopa' मूवी के लिए दिए पोज, पिक्स हुईं वायरल)

जूही चावला ही नहीं बल्कि कई लोगों ने मुंबई में वायु प्रदूषण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 9 नवंबर को मुंबई का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 171 तक पहुंचने की जानकारी सामने आई थी। जूही चावला ने अपने 58वें जन्मदिन पर फैंस से भी एक खास तोहफा मांगा है। जूही ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे उनके जन्मदिन से पहले कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article