पंजाबी

Sidhu Moosewala के गाने 'Phantom' की रिलीज पर विवाद, माता-पिता ने Saga Music पर लगाए गंभीर आरोप

Sidhu Moosewala's Parents on Phantom: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के 'फैंटम' गाने की रिलीज करने की तैयारियों के बीच अब सिंगर के बलकौर सिंह और चरण कौर ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Image

सिद्धू मूसेवाला के गाने 'फैंटम' पर विवाद (Pic Credit: Instagram)

Sidhu Moosewala's Parents on Phantom: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज भी फैन्स द्वारा उनके गाने सुने जाते हैं। सिद्धू मूसेवाला की लोकप्रियता आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। अब सिद्धू मूसेवाला के अपकमिंग ट्रैक 'फैंटम' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। म्यूजिक लेबल सागा म्यूजिक ने इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज करने का ऐलान किया है लेकिन सिद्धू के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर ने इस रिलीज पर कड़ी आपत्ति जताई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: अफेयर की अफवाहों के बीच Govinda ने Komal Rani संग दिए 'Roopa' मूवी के लिए दिए पोज, पिक्स हुईं वायरल)

'फैंटम' की रिलीज को लेकर नाराज हैं सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर सागा म्यूजिक के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि म्यूजिक लेबल बिना उनकी अनुमति या सहमति के गाने को रिलीज करने की तैयारी कर रहा है। दिवंगत सिंगर के पेरेंट्स के मुताबिक उन्होंने पहले ही लेबल से गाने की रिलीज रोकने और इस मामले पर बातचीत के जरिए समाधान निकालने का अनुरोध किया था।

Sidhu Moosewala's parents issue statement

Sidhu Moosewala's parents issue statement

परिवार ने अपने बयान में साफ कहा कि वे सिद्धू मूसेवाला की विरासत और उनसे जुड़े अधिकारों की सुरक्षा के लिए उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने दूसरे कलाकारों और म्यूजिक लेबल्स से भी अपील की है कि अगर उनके पास सिद्धू के गानों से जुड़े किसी तरह के अधिकार या दस्तावेज हैं तो पब्लिक में रिलीज करने से पहले फैमिली से कांटेक्ट करें। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Worldwide Box Office: 8 दिनों में 1000 करोड़ी बनी रणबीर-यश की फिल्म, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले)

Saga Music's statement

Saga Music's statement

म्यूजिक लेबल ने पेश किया एग्रीमेंट

सिद्धू मूसेवाला के परिवार के आरोपों के बाद सागा म्यूजिक ने भी अपनी सफाई दी है। म्यूजिक लेबल ने सोशल मीडिया पर कंटेंट असाइनमेंट एग्रीमेंट के पहले पन्ने की फोटो शेयर की, जिस पर कथित तौर पर सिद्धू मूसेवाला के हस्ताक्षर हैं। लेबल का कहना है कि पूरा एग्रीमेंट सार्वजनिक नहीं किया गया क्योंकि उसमें पर्सनल डिटेल्स और सीक्रेट शर्तें शामिल हैं। म्यूजिक लेबल के मुताबिक गाने के ऑडियो राइट्स के लिए सिद्धू मूसेवाला को रकम दे दी गई थी। लेबल ने यह भी स्पष्ट किया कि वह दिवंगत सिंगर के नाम, तस्वीर या संगीत का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहा है बल्कि सिद्धू द्वारा किए गए समझौते के आधार पर अपने कॉन्ट्रैक्ट संबंधी अधिकारों का इस्तेमाल कर रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article