देश

Ayodhya Train Derailed: अयोध्या धाम स्टेशन के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी, रूट बाधित

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 20, 2024, 10:30 PM IST

Ayodhya Train Derailed: अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी टांडा से बाराबंकी जा रही थी। इस मालगाड़ी के पटरी पर से उतरने से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से वाराणसी रूट पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।

Image

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के निकट माल गाड़ी हुई डिरेल

Photo : PTI

Ayodhya Train Derailed: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जिसके कारण अयोध्या धाम रूट बाधित हो गया है। ट्रेनें जहां की तहां खड़ी है। अधिकारी ट्रैक को खाली करने की कोशिश में जुटे हैं।

मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे

मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी टांडा से बाराबंकी जा रही थी। इस मालगाड़ी के पटरी पर से उतरने से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से वाराणसी रूट पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।

मालगाड़ी को सही करने का प्रयास जारी

ट्रेन हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और मालगाड़ी को वापस से पटरी पर लाने का प्रयास जारी है। अधिकारी जल्द से जल्द मालगाड़ी के उतरे हुए डिब्बे को वापस पटरी पर लाकर उसे हटाने की कोशिश में जुटे हैं, ताकि रेल रूट को जल्द से जल्द खोला जा सके।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे CM योगी, यूपी में UCC लागू करने पर हो सकती है चर्चा

गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे CM योगी, यूपी में UCC लागू करने पर हो सकती है चर्चा

आखिर Meta को सरकार के दबाव के आगे झुकना ही पड़ा, बाल यौन शोषण के मामलों की पुलिस को करेगी रिपोर्ट

आखिर Meta को सरकार के दबाव के आगे झुकना ही पड़ा, बाल यौन शोषण के मामलों की पुलिस को करेगी रिपोर्ट

आज की ताजा खबर, 15 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव में कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कल, अमेरिकी सांसद की रूस के साथ भारत को भी झटके की तैयारी...बच्चों को लेकर मेटा और भारत सरकार में बातचीत

दिशा सालियान केस में CBI की FIR पर सुप्रिया सुले हैरान, बोलीं- 'इसी सरकार ने बंद किया था केस, अब क्या हो रहा समझ से परे'

दिशा सालियान केस में CBI की FIR पर सुप्रिया सुले हैरान, बोलीं- 'इसी सरकार ने बंद किया था केस, अब क्या हो रहा समझ से परे'

मुजाहिदीन की गिरफ्त में होने का दावा करने वाली केरल की महिला व्लॉगर पलटी, कहा- अब टल गया खतरा

मुजाहिदीन की गिरफ्त में होने का दावा करने वाली केरल की महिला व्लॉगर पलटी, कहा- अब टल गया खतरा