देश

Pankaj Tripathi Jija: पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की स्थिति गंभीर; हुआ है भयंकर कार एक्सीडेंट

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 20, 2024, 10:32 PM IST

Pankaj Tripathi Jija: बॉलीवुड कलाकार पंकज त्रिपाठी की बहन और जीजा एक सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं। सड़क हादसे के बाद पंकज त्रिपाठी के जीजा और बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके जीजा को मृत घोषित कर दिया गया।

Image

पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत

Photo : PTI

Pankaj Tripathi Jija: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के जीजा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि पंकज त्रिपाठी की बहन की स्थिति भी नाजुक है। पंकज त्रिपाठी की बहन का इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है।

पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत

मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड कलाकार पंकज त्रिपाठी की बहन और जीजा एक सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं। सड़क हादसे के बाद पंकज त्रिपाठी के जीजा और बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके जीजा को मृत घोषित कर दिया गया।

पंकज त्रिपाठी की बहन का इलाज जारी

जानकारी के मुताबिक मृतक राकेश तिवारी बंगाल में रेलवे में पोस्टेड थे और बिहार के गोपालगंज से अपनी पत्नी के साथ वापस बंगाल लौट रहे थे। इसी दौरान निरसा बाजार में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पंकज के बहनोई राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी कार ड्राइव कर रहे थे। जबकि बहन सविता कार में सवार थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। आनन- फानन में दोनों को SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके जीजा का निधन हो गया, जबकि बहन की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पंकज त्रिपाठी हुए रवाना

यह भीषण हादसा निरसा एनएच पर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी फ्लाइट से कोलकाता पहुंच गए हैं। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से होते हुए धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं। अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं और बहुत कम समय में बॉलीवुड के बेहद सुलझे अभिनेताओं में शुमार हुए हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे CM योगी, यूपी में UCC लागू करने पर हो सकती है चर्चा

गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे CM योगी, यूपी में UCC लागू करने पर हो सकती है चर्चा

आखिर Meta को सरकार के दबाव के आगे झुकना ही पड़ा, बाल यौन शोषण के मामलों की पुलिस को करेगी रिपोर्ट

आखिर Meta को सरकार के दबाव के आगे झुकना ही पड़ा, बाल यौन शोषण के मामलों की पुलिस को करेगी रिपोर्ट

आज की ताजा खबर, 15 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव में कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कल, अमेरिकी सांसद की रूस के साथ भारत को भी झटके की तैयारी...बच्चों को लेकर मेटा और भारत सरकार में बातचीत

दिशा सालियान केस में CBI की FIR पर सुप्रिया सुले हैरान, बोलीं- 'इसी सरकार ने बंद किया था केस, अब क्या हो रहा समझ से परे'

दिशा सालियान केस में CBI की FIR पर सुप्रिया सुले हैरान, बोलीं- 'इसी सरकार ने बंद किया था केस, अब क्या हो रहा समझ से परे'

मुजाहिदीन की गिरफ्त में होने का दावा करने वाली केरल की महिला व्लॉगर पलटी, कहा- अब टल गया खतरा

मुजाहिदीन की गिरफ्त में होने का दावा करने वाली केरल की महिला व्लॉगर पलटी, कहा- अब टल गया खतरा