देश

कौन हैं आईपीएस अनीश दयाल सिंह, जिन्हें सरकार ने बनाया डिप्टी NSA; IB में 30 साल तक दे चुके हैं सेवाएं

Who is Anish Dayal Singh: सीआरपीएफ और आईटीबीपी के पूर्व महानिदेशक अनीश दयाल सिंह को नया उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त करते हुए आंतरिक मामलों को संभालने का दायित्व सौंपा गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का नेतृत्व करने से पहले अनीश दयाल सिंह ने इंटेलिजेंस ब्यूरो में लगभग 30 वर्षों तक सेवाएं दी हैं।

Image

सीआरपीएफ और आईटीबीपी के पूर्व महानिदेशक अनीश दयाल सिंह (फोटो साभार: X/@DARPG_GoI)

Who is Anish Dayal Singh: सीआरपीएफ और आईटीबीपी के पूर्व महानिदेशक अनीश दयाल सिंह को नया उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त करते हुए आंतरिक मामलों को संभालने का दायित्व सौंपा गया है। मणिपुर कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सिंह दिसंबर 2024 में सेवानिवृत्त हुए थे। इस भूमिका के लिए उनके पास व्यापक अनुभव है।

कौन हैं अनीश दयाल सिंह?

अनीश दयाल सिंह ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और हाल ही में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का नेतृत्व करने से पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में लगभग 30 वर्षों तक सेवाएं दी हैं। अधिकारियों के अनुसार, सिंह उप एनएसए के रूप में जम्मू-कश्मीर, नक्सलवाद और पूर्वोत्तर उग्रवाद समेत देश के आंतरिक मामलों के प्रभारी होंगे।

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व प्रमुख राजिंदर खन्ना अतिरिक्त एनएसए हैं, जबकि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी टीवी रविचंद्रन और पूर्व आईएफएस अधिकारी पवन कपूर दो सेवारत उप एनएसए हैं।

सीआरपीएफ प्रमुख के रूप में सिंह के कार्यकाल के दौरान नक्सलवाद का मुकाबला करने में प्रगति, 30 से अधिक अग्रिम परिचालन ठिकानों की स्थापना और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में चार नयी बटालियनों की शुरुआत जैसी पहल हुईं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पहले विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में सीआरपीएफ की भूमिका की भी देखरेख की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article