दिल्ली

कौन हैं सतीश गोलचा? जिन्हें बनाया गया दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर; एसबीके सिंह की लेंगे जगह

Delhi New Police Commissioner: 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह अभी तिहाड़ जेल के डीजी पद पर थे और अब सतीश गोलचा दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे। वह एसबीके सिंह की जगह लेंगे, जिनके पास दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार था।

Image

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा

Photo : Times Now Digital

Delhi New Police Commissioner: 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह अभी तिहाड़ जेल के डीजी पद पर थे और अब सतीश गोलचा दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे। वह एसबीके सिंह की जगह लेंगे, जिनके पास दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर कहा, "आईपीएस सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में दिल्ली जेल के महानिदेशक के रूप में कार्यरत गोलचा इस पद को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से अगले आदेश तक संभालेंगे।"

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ की गई है। आदेश की प्रति दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।

कौन हैं सतीश गोलचा?

1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस, डीसीपी, ज्वाइंट सीपी का पद संभाल चुके हैं। वह अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे मौके पर हुई जब हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ।

हालांकि, एसबीके सिंह को पद से क्यों हटाया गया? इसका पता नहीं चल पाया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को हाल ही में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार मिला था। एसबीके सिंह ने 1 अगस्त, 2025 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला था, लेकिन 21 दिन के अंदर ही उनको पद से हटा दिया गया। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को ऐसे समय में बदला गया है, जब एक दिन पहले ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 'जन सुनवाई' के दौरान हमला किया गया था।

CM रेखा गुप्ता की बढ़ाई गई सुरक्षा

सनद रहे कि मुख्यमंक्षी रेखा गुप्ता पर एक दिन पहले हमला हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई और उन्हें 'जेड' श्रेणी की 'वीआईपी' सुरक्षा दी गई। मुख्यमंत्री ने खुद पर हुए हमले के बाद एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के लिए हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है। स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हूं।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article