देश

कनाडा से तनाव के बीच विदेश मंत्री जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात, जानें क्या हुई बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2023, 05:14 PM IST

भारत ने बुधवार को कनाडा में अपने नागरिकों और वहां की यात्रा पर विचार कर रहे लोगों को देश के कुछ हिस्सों में भारत विरोधी गतिविधियों के मद्देनजर अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी।

Image

एस जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात

Photo : PTI

कनाडा से तनाव हो चुके रिश्ते के बीच पीएम मोदी से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुलाकात की है। सूत्रों की मानें तो इस दौरान विदेश मंत्री ने कनाडा के साथ विवाद की हर जानकारी पीएम को दी और आगे के रास्तों पर चर्चा भी हुई।

संसद भवन परिसर में मुलाकात

IANS के अनुसार खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच राजनयिक गतिरोध के मद्देनजर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घटनाक्रम से अवगत कराया है। सूत्रों के मुताबिक, जयशंकर ने संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री से मुलाकात की और समझा जाता है कि उन्होंने उन्हें कनाडा से जुड़े घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।

ट्रूडो का आरोप

दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध तब सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए जब 18 सितंबर को कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपनी संसद में आरोप लगाया था कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार के एजेंटों और जून में ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तान टाइगर फोर्स प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के विश्वसनीय आरोपों की जाचं सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रही हैं।

जैसे को तैसा जवाब

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने उसी दिन कहा था कि एक भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया गया है। भारत ने मंगलवार को कनाडा के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित करते हुए ट्रूडो के आरोपों को 'बेतुका और प्रेरित' बताया था। भारत में कनाडा के उच्चायुक्त (कैमरून मैके) को मंगलवार (19 सितंबर) को समन कर भारत सरकार ने वर्तमान में देश में तैनात एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने के अपने फैसले से अवगत कराया। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि संबंधित राजनयिक को आधिकारिक तौर पर अगले पांच दिन के भीतर भारत से प्रस्थान करने का निर्देश दिया गया है।

भारत ने जारी किया परामर्श

भारत ने बुधवार को कनाडा में अपने नागरिकों और वहां की यात्रा पर विचार कर रहे लोगों को देश के कुछ हिस्सों में भारत विरोधी गतिविधियों के मद्देनजर अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी। जून में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की “संभावित” संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में गिरावट के बीच यह परामर्श आया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article