देश

कौन है शुभनीत सिंह, सिर्फ कनाडाई सिंगर या फिर खालिस्तान समर्थक? विवादों के बाद भारत टूर कैंसिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 20, 2023, 03:50 PM IST

Who Is Shubneet Singh: शुभ विवादों में तब आए, जब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर भारत का एक विकृत नक्शा शेयर किया था, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों को स्पष्ट रूप से हटा दिया गया था।

Image

कनाडा के मशहूर पंजाबी गायक शुभजित सिंह का भारत टूर कैंसिल (फोटो-shubhworldwide)

Who Is Shubneet Singh: शुभनीत सिंह कनाडा में एक पंजाबी सिंगर या रैपर की पहचान रखते हैं। 26 साल का यह लड़का आजकल काफी सूर्खियों में है। भारत-कनाडा के बीच तनाव वाले माहौल में शुभनीत को झटके पर झटका लग रहा है। शुभनीत का भारत टूर कैंसिल हो चुका है और यहां उसका जमकर विरोध हो रहा है।

शुभ नाम से पहचान

कनाडा के पंजाबी गायक शुभनीत सिंह, जिसे स्टेज की दुनिया में शुभ नाम से भी जाना जाता है। हाल के दिनों में उन्होंने ऐसी टिप्पणी की है, जिसे लेकर भारत में हंगामा मचा, विरोध हुआ और अब उनका पूरे भारत में होने वाला कार्यक्रम कैंसिल हो चुका है।

boAt ने दिया झटका

19 सितंबर को, इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAt ने शुभ के कार्यक्रम से अपना हाथ खींच लिया था। तभी से शुभ के कार्यक्रम में खतरा मंडरा रहा था। इसके बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी शुभ को सोशल मीडिया पर अनफोलो कर दिया।

गलत नक्शा शेयर किया था

शुभ विवादों में तब आए, जब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर भारत का एक विकृत नक्शा शेयर किया था, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों को स्पष्ट रूप से हटा दिया गया था। इस फोटो के साथ शुभ ने लिखा- "पंजाब के लिए प्रार्थना करें"। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई। गायक ने बाद में नक्शा हटा दिया और उसकी जगह बिना किसी तस्वीर के "पंजाब के लिए प्रार्थना करें" संदेश लिखा। इस पर भी जमकर विवाद हुआ। इसे खालिस्तान के समर्थन की नजर से देखा गया।

भारत टूर

शुभ का भारत के कई शहरों में कार्यक्रम था। मुंबई में 23-25 सितंबर में शो था। उसे बाद दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में शो होने थे, लेकिन खालिस्तान समर्थन पोस्ट की वजह से विरोध होने लगा। भाजपा की युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शुभ के खिलाफ सड़कों पर उतरे और उनके कंसर्ट के पोस्टर फाड़ दिए। भारी विरोध को देखते हुए शुभ का टूर कैंसिल कर दिया गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द