देश

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 जनवरी से मिलने जा रहा है ये लाभ

education allowance: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा भत्ते और हास्टल सब्सिडी की सीमा को बढ़ा दिया है, केंद्रीय कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता सामान्य से दोगुना होगा।

Image

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा भत्ते और हास्टल सब्सिडी की सीमा को बढ़ा दिया है।

केंद्रीय कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता सामान्य से दोगुना होगा अभी सामान्य दर 5625 रुपये प्रति माह (फिक्सड) है।आदेश में बताया गया है कि दिव्यांग महिलाओं के चाइल्ड केयर के लिए विशेष भत्ता है, यह प्रति माह 3750 रुपये प्रति माह (फिक्सड) है। बढ़ोतरी एक जनवरी 2024 से लागू है।

इसी साल एक जनवरी से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 50 प्रतिशत का इजाफा प्रभावी हो जाएगा, विभिन्न क्षेत्रों से बच्चों के शैक्षणिक भत्ते (CEA) और हास्टल सब्सिडी के बढ़ाए जाने को लेकर संज्ञान लिया गया है। बच्चे का शिक्षा भत्ता प्रति माह 2,812.5 रुपये (फिक्सड) और हास्टल सब्सिडी प्रति माह 8,437.5 रुपये (फिक्सड) होगी।

बच्चों के शिक्षा भत्ते और हास्टल सब्सिडी में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी

साल 2018 के दिशा-निर्देशों को देखते हुए जब भी महंगाई भत्ते में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी, हर बार बच्चों के शिक्षा भत्ते और हास्टल सब्सिडी में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article