देश

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2024, 11:30 PM IST

रकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए उनके मार्च 2024 के वेतन के साथ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही जनवरी और फरवरी महीने का बकाया भुगतान मई महीने में किया जाएगा।

Image

हरियाणा में कर्मचारियों का बढ़ा डीए

Haryana Govt Increased DA: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) चार प्रतिशत अंक बढ़ा दिया। राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि दर में संशोधन होने के बाद महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। नई दर एक जनवरी, 2024 से प्रभावी होगी।

मार्च 2024 के वेतन के साथ मिलना शुरू हो जाएगा

बयान के मुताबिक, सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए उनके मार्च 2024 के वेतन के साथ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही जनवरी और फरवरी महीने का बकाया भुगतान मई महीने में किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने अपने पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को एक जनवरी, 2024 से महंगाई राहत (डीआर) देने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

उन्हें अप्रैल, 2024 में देय उनकी मार्च 2024 पेंशन/पारिवारिक पेंशन के साथ डीआर का भुगतान भी किया जाएगा और जनवरी एवं फरवरी के बकाया का भुगतान मई महीने में किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!